Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बांकीपुर ने बता दिया...'; लालू की बेटी ने प्रशांत किशोर की जीत पर दी बधाई, BJP-RJD पर साधा निशाना

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बधाई दी है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए परोक्ष रूप से राजद नेतृत ...और पढ़ें

    लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य। फाइल

    लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य। फाइल

    HighLights

    1. रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर जीत पर बधाई दी।

    2. उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला, राजद नेतृत्व पर परोक्ष सवाल उठाए।

    3. यह बयान बिहार की राजनीति में नए सियासी संकेत दे रहा है।

    जागरण संवाददाता, छपरा। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई, राजद को भी परिणाम ने बड़ा झटका दिया है। इस बीच अब बिहार की राजनीति में नए सियासी संकेत भी दिखने लगे हैं। 

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का एक्स पर किया गया पोस्ट भी कुछ ऐसा ही संदेश दे रहा है। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत पर सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए उन्हें बधाई दी है।

    बिहार की सियासत में नया संकेत

    उनके संदेश को केवल जीत की शुभकामना नहीं, बल्कि बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी के रूप में भी देखा जा रहा है।

    रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'जीत उसी की होती है, जो लगातार जनता के बीच रहता है, कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखता है। 

    यह जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई तथा जन-समर्पित कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

    उनके इस बयान में जहां भाजपा पर सीधा राजनीतिक हमला नजर आया, वहीं यह भी माना जा रहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने जैसी बातों के जरिए उन्होंने परोक्ष रूप से RJD पर सवाल खड़े किए हैं। 

    पूर्व में भी उठाती रहीं हैं सवाल 

    पूर्व में भी वह अपने भाई और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के फैसलों पर उंगली उठाती रही हैं। हाल में हुए विधान पार्षद चुनाव में भी उन्होंने उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाए थे। 

    रोहिणी आचार्य की टिप्पणी के बाद एक्स पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, कोस भाजपा को रही हैं, लेकिन असली निशाना तो तेजस्वी यादव थे।

    इस टिप्पणी के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी अलग-अलग तरह की राजनीतिक व्याख्याएं कीं। कुछ लोगों ने इसे राजद नेतृत्व के लिए संदेश बताया। 

    हालांकि, रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में कहीं भी तेजस्वी यादव या राजद नेतृत्व का नाम नहीं लिया है। ऐसे में उनके बयान को लेकर हो रही चर्चाएं फिलहाल राजनीतिक अटकलों के दायरे में हैं।  

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने भाजपा को उसी के हथियार से हराया, जनसंपर्क के लिए चलाए 11 तरह के अभियान 

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने शुरू से आखिरी तक बनाए रखी बढ़त, 5वें राउंड के बाद से एकतरफा हुआ मुकाबला

    खबरें और भी