ईओ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर; JDU ने कहा- अब पैर नहीं, सीधे कलेजे पर गोली
सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस कार्रवाई प ...और पढ़ें
HighLights
ईओ हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव मुठभेड़ में मारा गया।
जदयू ने इसे कानून के शासन का स्पष्ट संदेश बताया।
मुख्यमंत्री ने मृतक अधिकारी के परिवार को 25 लाख की सहायता दी।
डिजिटल डेस्क, पटना। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपित रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के शासन का स्पष्ट संदेश है।
उनके मुताबिक, अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभी तक तो पैर में गोली लग रही थी, अब कलेजे पर फटाफट गोली।
उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज में हुई घटना बेहद दुखद है, जिसमें एक अधिकारी की जान चली गई और जनप्रतिनिधि पर भी हमला हुआ। सरकार और पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
कड़ी कार्रवाई ही बनेगी नजीर
नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इसे अपराध के खिलाफ नजीर बताया।
दिनदहाड़े हुई थी हत्या
गौरतलब है कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने दिनदहाड़े EO कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इस एनकाउंटर के बाद जहां सत्तापक्ष इसे कानून के राज का उदाहरण बता रहा है, वहीं विपक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया जा रहा है।
इस बीच मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिकारी के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता और राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का एलान किया है।
यह भी पढ़ें- ईओ की हत्या पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान; 25 लाख आर्थिक सहायता और राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि