Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेज प्रताप को PM मोदी पसंद: बोले- कसम खाता हूं RJD में नहीं जाऊंगा, पवन सिंह पर भी लालू के बेटे ने ली चुटकी

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:12 PM (IST)

    तेज प्रताप यादव ने गीता पर कसम खाकर कहा है कि वह कभी आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पसंद हैं। उन्होंने परिवार, राजनीति और भोज ...और पढ़ें

    तेज प्रताप यादव

    तेज प्रताप यादव

    HighLights

    1. आरजेडी में कभी वापस न जाने की कसम खाई।

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करने की बात कही।

    3. भोजपुरी संगीत और नीतीश कुमार पर नाराजगी जताई।

    राधा कृष्ण, पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बयान देकर लालू परिवार के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav चर्चा में आ गए हैं। एक यू ट्यूबर से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह गीता पर कसम खाकर कहते हैं कि मरना कबूल करेंगे, लेकिन कभी आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि उनके मरने पर सिर्फ JJD का ही कफन लगाया जाएगा।

    उन्होंने खुद को महादेव का भक्त बताते हुए कहा कि वह झूठ नहीं बोलते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि परिवार और राजनीति दोनों जगह उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कुछ लोगों को 'जयचंद' बताते हुए आरोप लगाया कि उसी वजह से उन्हें परिवार से दूर किया गया।

    राहुल गांधी और मोदी पर भी बोले तेज प्रताप

    बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें Rahul Gandhi और Narendra Modi में कौन पसंद हैं, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी 'फटफटिया चलाते हैं', लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें पसंद हैं।

    उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर भी निशाना साधा। तेज प्रताप बोले कि जनता ने विश्वास करके उन्हें कुर्सी दी थी, लेकिन वह बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक नहीं रहती है।

    खबरें और भी

    भोजपुरी संगीत पर जताई नाराजगी

    तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी में 'गंदगी' फैलाई जा रही है।

    उन्होंने भोजपुरी गायकों Pawan Singh और Khesari Lal Yadav का नाम लेते हुए कहा कि पहले के दौर में भिखारी ठाकुर का विदेसिया नाच पारिवारिक और समाज को जोड़ने वाला होता था, लेकिन अब माहौल बदल गया है।

    तेज प्रताप के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। खासकर आरजेडी में वापसी को लेकर दिए गए उनके बयान को राजनीतिक गलियारों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- कोर्ट कॉरिडोर में टकराईं दो परछाइयां: तेजस्वी का इशारा, तेजप्रताप का गुस्सा और खामोश रहा लालू परिवार