Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कान्‍हा बने तेज प्रताप यादव, गोपियों संग रचाया रास; वृंदावन की गलियों में दिखा नया अवतार

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में बांसुरी बजाते हुए गोपियों के साथ नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    वृंदावन में बांसुरी बजाते तेज प्रताप यादव और नाचतीं गोपियां। वीडियो ग्रैब

    वृंदावन में बांसुरी बजाते तेज प्रताप यादव और नाचतीं गोपियां। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. तेज प्रताप यादव वृंदावन में कृष्ण रूप में दिखे।

    2. गोपियों के साथ बांसुरी बजाते वीडियो साझा किया।

    3. लालू परिवार की एकजुटता और आवास मुद्दा भी चर्चा में।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

    कृष्ण भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप इस बार वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में नजर आए हैं।

    तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे वृंदावन के प्रसिद्ध वंशीवट क्षेत्र में कान्हा के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

    गोपियों के बीच बांसुरी बजा रहे तेज प्रताप 

    करीब 1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में उनके चारों ओर महिलाओं का समूह नृत्य करता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति गीत 'पधारो दरस मैं करूं, नयन से नयन का मिलन मैं करूं...'सुनाई दे रहा है, जो पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहा है।

    वीडियो के साथ तेज प्रताप ने वंशीवट की धार्मिक महत्ता का भी उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि वृंदावन का वंशीवट वह पवित्र स्थान माना जाता है, जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे।

    बांसुरी की धुन सुनकर गोपियां और भक्त उनकी ओर आकर्षित हो जाते थे। मान्यता है कि इसी स्थान से श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का संदेश दिया था। आज भी यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और कृष्ण-भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

    गौरतलब है कि हाल ही में तेज प्रताप यादव अपने भतीजे इराज के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए थे। लंबे समय बाद परिवार के कई सदस्य एक साथ दिखाई दिए।

    उसके बाद लालू परिवार में फिर से एकजुटता की चर्चा तेज हो गई। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

    सिंगापुर में पिता को देख भावुक हुईं रोह‍िणी 

    उधर, परिवार की छोटी बेटी रोह‍िणी आचार्य ने सिंगापुर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात का भावुक वीडियो साझा किया है।

    स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव को देखकर रोहिणी भावुक हो गईं। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इधर, राजनीतिक गलियारों में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त 15 दिनों का समय दिया है।

    हालांकि राबड़ी देवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। ऐसे में एक ओर जहां लालू परिवार की एकजुटता और भावनात्मक तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी आवास का मुद्दा भी राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- ‘आज हमारे भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में लालू से मिलीं रोहिणी का भावुक VIDEO, छुआ लोगों का दिल

    खबरें और भी