‘आज हमारे भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में लालू से मिलीं रोहिणी का भावुक VIDEO, छुआ लोगों का दिल
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंचे, जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने भावुक स्वागत किया। इस दौरान राबड़ी दे ...और पढ़ें

लालू प्रसाद के पैर छूतीं और गले मिलने के साथ बिहार से पहुंचा आम दिखातीं रोहिणी आचार्य। वीडियो ग्रैब
HighLights
लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंचे।
बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता का भावुक स्वागत किया।
परिवार में नाराजगी और सियासी हलचल पर चर्चा।
डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य संबंधी जांच और उपचार के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं।
उनके साथ बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद हैं। सिंगापुर पहुंचने के बाद परिवार के बीच भावुक पल देखने को मिले, जिसका वीडियो छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है।
वीडियो में लालू प्रसाद एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कार से रोहिणी आचार्य के आवास पहुंचते हैं।
इसके साथ रोहिणी ने लिखा है, हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं। हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारो धाम आए हैं। उनके चरणों की धूल ले लें हम हमारे कृपानिधान आए हैं
पिता को देख भावुक हुईं रोहिणी
वहां बेटी उनका गर्मजोशी से स्वागत करती नजर आती हैं। रोहिणी पिता के चरण स्पर्श करती हैं और गले लगकर उनका हालचाल पूछती हैं। वहीं उनके पति भी लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।
वीडियो को और भावुक बनाने के लिए बैकग्राउंड में पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित भोजपुरी गीत बज रहा है। इसके साथ ही रोहिणी ने अपने बचपन, विवाह और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं।
वीडियो में बिहार से भेजे गए आम, लीची, लड्डू और अन्य पारंपरिक उपहारों की झलक भी दिखाई गई है। इधर, परिवार के भीतर चल रही चर्चाओं को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।
हाल ही में रोहिणी आचार्य के भतीजे इराज के जन्मदिन समारोह में परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए थे, लेकिन रोहिणी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
रूठी बेटी की नाराजगी होगी दूर
खासकर नाराज चल रहे तेज प्रताप यादव की मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक और पारिवारिक स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों परिवार से जुड़े कुछ घटनाक्रमों के बाद रोहिणी नाराज चल रही हैं।
ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सिंगापुर प्रवास के दौरान लालू प्रसाद बेटी को मनाने और परिवार के भीतर चल रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
उधर, बिहार लौट चुकीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का तीसरा नोटिस मिल चुका है, जिससे परिवार और राजनीति दोनों मोर्चों पर हलचल बनी हुई है।
फिलहाल लालू प्रसाद के स्वास्थ्य, परिवार के भावनात्मक पुनर्मिलन और सियासी चर्चाओं ने इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना दिया है।
यह भी पढ़ें- कान्हा बने तेज प्रताप यादव, गोपियों संग रचाया रास; वृंदावन की गलियों में दिखा नया अवतार
यह भी पढ़ें- 'मुंह फिर होगा काला...', लालू की बेटी रोहिणी भड़कीं, MLC चुनाव की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप