Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, चेक बाउंस मामले में की लाखों की मदद

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:15 PM (IST)

    राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में सरेंडर के बाद तेज प्रताप यादव ने उनकी आर्थिक मदद की घोषणा की है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वे ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) की तेज प्रताप यादव यादव (Tej Pratap Yadav) ने आर्थिक मदद का एलान किया है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल यादव को 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई तक बताया।

    तेज प्रताप यादव ने लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।

    इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

    Tej Pratap Yadav

    उन्होंने आगे लिखा- मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

    गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समय सीमा बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    उन्होंने गुरुवार शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बता दें कि उच्च न्यायालय ने बुधवार को यादव को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

    राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया था कि अभिनेता ने 50 लाख रुपये की राशि का इंतजाम कर लिया है और भुगतान करने के लिए एक और सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने यादव के आत्मसमर्पण के लिए समय बढ़ाने के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं है।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था, "सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। सर यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है। इस मुश्किल समय से मुझे खुद ही डील करना होगा।"

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav की हालत देख पसीजा Sonu Sood का दिल, 9 करोड़ के कर्जे में डूबे एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों कानूनी चक्रव्यूह में फंसते चले गए राजपाल यादव? जानें 5 करोड़ की उस फिल्म की पूरी कहानी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिनेता राजपाल यादव ने जेल में किया आत्मसमर्पण, चेक बाउंस केस में हाई कोर्ट के आदेश पर सरेंडर