Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav की हालत देख पसीजा Sonu Sood का दिल, 9 करोड़ के कर्जे में डूबे एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    राजपाल यादव इस वक्त 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल घड़ी में वह खुद को अकेला महसूस कर रह थे, लेकिन सोनू स ...और पढ़ें

    सोनू सूद करेंगे राजपाल यादव की मदद/ फोटो- Instagram

    सोनू सूद करेंगे राजपाल यादव की मदद/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भूल भुलैया' एक्टर राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक्टर ने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था। इस वक्त राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

    जेल जाने से पहले राजपाल यादव न अदालत में भावुक होकर एक कन्फेशन किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अब सोनू सूद (Sonu Sood) एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। 

    सोनू सूद ने लिया राजपाल यादव की मदद करने का फैसला

    सोनू सूद को लोग फिल्मों के अलावा उनकी नेकदिली के लिए भी काफी पसंद करते हैं। कोरोना काल की बात हो, या फिर किसी का इलाज करवाना, एक्टर ने समय-समय पर लोगों की मदद की है। अपने सह-कलाकार की मदद करने से भी सोनू सूद पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक अमाउंट देकर राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।सोनू सूद ने मंगलवार को राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों कानूनी चक्रव्यूह में फंसते चले गए राजपाल यादव? जानें 5 करोड़ की उस फिल्म की पूरी कहानी

    "राजपाल यादव गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। कभी-कभी जिंदगी हमारे साथ अनफेयर हो जाती है। इसलिए नहीं, क्योंकि कोई टैलेंटेड नहीं है, बल्कि इसलिए कि समय बुरा होता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा थे और मुझे ऐसा लगता है कि उनकी इस मुश्किल घड़ी में निर्माता, निर्देशक, सह-कलाकार और सभी को उनके साथ खड़े होना चाहिए। एक छोटी सी अमाउंट राशि, जो उनके भविष्य के काम में आप एडजस्ट कर सकते हैं। यह कोई चैरिटी नहीं है, बल्कि सम्मान है।"

    sonu sood 1

    उन्हें मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं लगना चाहिए

    सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "जब हम लोगों में से कोई एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है, तो ये हमारी ड्यूटी है कि हम उन्हें अकेला महसूस न होने दें। ऐसे ही हम लोगों को बता सकेंगे कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं।"

    rajpal yadav- sonu sood  (2)

    सोनू सूद का ये ट्वीट राजपाल यादव के कोर्ट में दिए गए भावुक स्टेटमेंट के बाद आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था, "सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। सर यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है। इस मुश्किल समय से मुझे खुद ही डील करना होगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अभिनेता राजपाल यादव ने जेल में किया आत्मसमर्पण, चेक बाउंस केस में हाई कोर्ट के आदेश पर सरेंडर