Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दो लाइन बोल दीजिए..', सवाल पर तेज प्रताप बोले- धर्म निभाने आया हूं, डिप्टी CM के घर से सियासत तेज

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 13 Jan 2026 06:58 PM (IST)

    Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी। इस आयोजन में मुख ...और पढ़ें

    डिप्‍टी सीएम व‍िजय सिन्‍हा के साथ तेज प्रताप यादव।

    डिप्‍टी सीएम व‍िजय सिन्‍हा के साथ तेज प्रताप यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। बिहार में लगता है इस मकर संक्रांति से राजनीति में भी 'उत्तरायण' होने जा रहा है। बहुत संभव है कि दही-चूड़ा के बहाने सियासी पटकथा लिखी जा रही हो। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव का प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर जाने और इस मुलाकात के बाद आए रिएक्शन ने कुछ ऐसा ही सियासी इशारा किया है। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में किसी भी तरह की अटकलों को टालने पर ही जोर दिया है।

    बिहार में नई सियासी चर्चाओं को दिया जन्म

    बहरहाल, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज ने राज्य की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

    इस भोज में सत्ता और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में भविष्य के समीकरणों को लेकर कयासों का दौर तेज कर दिया।

    इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

    हालांकि, सबसे अधिक ध्यान खींचा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की उपस्थिति ने।

    राजनीतिक रूप से दो ध्रुवों पर खड़े नेताओं का एक मंच पर नजर आना स्वाभाविक तौर पर कई सवाल खड़े कर गया।

    यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: मां की सीख या सियासी समझदारी? एक माह में दूसरी बार राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप

    तेज प्रताप को बाहर तक छोड़ने आए डिप्टी सीएम

    दही-चूड़ा भोज के बाद जब तेज प्रताप यादव और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ बाहर निकले। सिन्हा उन्हें बाहर तक छोड़ने आए थे। इस दौरान पत्रकारों ने भी उन्हें घेर लिया और रिएक्शन मांगा।

    एक मीडिया कर्मी ने कहा कि दो लाइन बोल दीजिए। इतना सुनते ही तेज प्रताप यादव मुस्कुराने लगे। इसके बाद आश्चर्य से मीडियो कर्मियों की ओर देखते हुए तेज प्रताप ने अपना रिएक्शन दिया।

    चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया, हम अपना धर्म निभाने आए हैं। नेता लोग तो मिलते-जुलते रहते हैं। राजनीत‍िक विचार अलग हैं, लेकिन हम लोग एक हैं। - तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल

    तेज प्रताप ने साथ आने के सवाल का दिया जवाब

    इसके बाद मीडिया कर्मियों ने एक और सवाल तेज प्रताप से किया। मीडिया कर्मी ने पूछा कि आने वाले समय में क्‍या साथ आएंगे? इस सवाल पर भी तेज प्रताप ने अपना रिएक्शन दिया। साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी बात को संभाला।

    जब ऐसा कुछ बात होगा तो आप लोगों को सूचित कर दिया जाएगा। - तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल

    भविष्य में किसी संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

    सनातन संस्कृति में संस्कार का और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हर बिहारी को एकजुट होकर बिहार की गौरवगाथा को आगे बढ़ाना चाहिए और 'बिहारी सब पर भारी' का भाव समाज में जागृत होना चाहिए।

    तेज प्रताप की भूमिका के सवाल पर ये रहा सिन्हा का जवाब

    वहीं, तेज प्रताप के भविष्य की भूमिका को लेकर जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे तो बता ही दिए। साथ में तेज प्रताप ने भी दोहराया क‍ि अभी से क्‍या बताना।

    खबरें और भी

    किसी तरह के कयास पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने भी उनके बयान से सहमति जताई।

    कुल मिलाकर, विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज ने भले ही औपचारिक रूप से कोई राजनीतिक संदेश न दिया हो, लेकिन सत्ता और विपक्ष के नेताओं की इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों के लिए संभावनाओं के कई दरवाजे जरूर खोल दिए हैं।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मुलाकात महज शिष्टाचार थी या आने वाले समय में किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की भूमिका।

    यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav : दही-चूड़ा की थाली पर सियासत! विजय सिन्हा के घर तेज प्रताप यादव, NDA से मिला खुला न्योता