यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: क्या तेजस्वी ने सच में बंगले से गायब किए सामान? भवन-निर्माण विभाग का आया जवाब; RJD का भी पलटवार
Tejashwi Yadav News भाजपा ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी बंगला 5 देशरत्न मार्ग से संपत्ति गायब की। अब इसपर भवन निर ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव पर लगा चोरी का आरोप तो आरजेडी ने तोड़ी चुप्पी
- तेजस्वी यादव पर भवन निर्माण विभाग का भी आया जवाब
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Political News: भाजपा ने तेजस्वी यादव पर उप मुख्यमंत्री रहते आवंटित सरकारी बंगला 5, देशरत्न मार्ग की संपत्ति गायब करने का आरोप लगाया है। भाजपा के आरोप का राजद ने पुरजोर तरीके से विरोध किया है। वहीं भवन निर्माण विभाग ने भी अपने तरफ से बयान जारी किया है।
भवन निर्माण विभाग ने भी दिया जवाब
वहीं इस मामले पर भवन निर्माण विभाग के सचिव का भी जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले कौन हैं। क्या भवन निर्माण विभाग की ओर से कोई आरोप लगाया है। हमारे यहां सारी व्यवस्था बनी हुई है। जिस किसी को भवन आवंटित किया जाता है उसे सामानों की पूरी लिस्ट दी जाती है।
खाली करने के वक्त भी सभी चीजों का मिलान किया जाता है। अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो हमारी जानकारी में चीजें लाई जाएंगी। इसके बाद संबंधित आवंटी को नोटिस दे उनकी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। हमारी ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अभी जांच चल रही है।
भाजपा वाले कौन होते हैं सवाल उठाने वाले: आरजेडी
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा न तीन में है न तेरह में। यदि पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास से कोई सामान गायब हुआ है तो भवन निर्माण विभाग जांच करेगा। वह सवाल पूछेगा। भाजपा वाले कौन होते हैं?
खबरें और भी
मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे: आरजेडी
उन्होंने कहा जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे कौन हैं, कहां से आए हैं। क्या ये भवन निर्माण विभाग के अधिकारी हैं। ये किस साक्ष्य के आधार पर आरोप लगा रहे हैं। शक्ति ने कहा यह छोटा-मोटा आरोप नहीं है। राजद इस पर शांत नहीं बैठेगा। इन्हें इन्हीं की जुबान में जवाब दिया जाएगा। सड़क पर इसका विरोध किया जाएगा। मामला कोर्ट तक लेकर जाएंगे। इन्हें माफी मांगनी होगी।
इनके डिप्टी सीएम को भी माफी मांगनी होगी। इन्हें साक्ष्य देना होगा कि क्या-क्या चीजें आवास में लगाकर मिली थी और हमने क्या-क्या वापस किया। मुख्य प्रवक्ता ने कहा तेजस्वी यादव को जो एक पोलो रोड़ का आवास मिला है उसकी क्या स्थिति है।
ये लोग सब कुछ नोंच-नाच कर आएं हैं। भवन निर्माण को इसकी भी इंवेटरी जारी करनी होगी। शक्ति ने कहा कि हम लोगों को मालूम था की ऐसा ही कुछ होगा। इसलिए सभी चीजों का वीडियो बनाए हैं। बड़ी स्क्रीन पर दिखाएंगे और माफी मंगवाएंगे।