यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar New IAS Officer: बिहार को मिले 11 नए आईएएस अधिकारी, पढ़ें पूरी लिस्ट, सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का भी नाम
Bihar Ias Officer List बिहार कैडर में 11 नए आईएएस की नियुक्ति हुई है। सभी की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में आईएएस सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का भी ना ...और पढ़ें

HighLights
- 11 नए आईएएस अधिकारी को बिहार कैडर मिला है।
- सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया को भी बिहार कैडर ही मिला है।
डिजिटल डेस्क, पटना। सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया समेत 11 नए आईएएस अधिकारी को बिहार कैडर मिला है। गरिमा लोहिया के अलावा तुषार कुमार, प्रतीक्षा सिंह, अनुरोध पांडे, कृतिका मिश्रा आकांक्षा आनंद, प्रद्युम्न सिंह यादव, अंजली शर्मा, रोहित कुमार चौधरी, शिप्रा, विजय कुमार, नेहा कुमारी को भी बिहार कैडर मिला है।
कौन हैं गरिमा लोहिया जिन्हें मिला बिहार कैडर?
गरिमा लोहिया (Garima Lohia) बक्सर जिला की रहने वाली हैं। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। गरिमा के पिता नहीं है। साल 2015 में उनका निधन हो गया। वे पेशे से एक व्यवसायी थे। पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को संभाला।
देश की सर्वोच्च परीक्षा UPSC 2022 में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया था। अपनी सफलता पर पर गरिमा ने कहा कि मां मेरे साथ रातभर जगती थी। खाने-पीने का ध्यान रखती थी। मां का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। मेरी सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है।
यूपी की रहने वाली कृतिका मिश्रा का परिचय
कृतिका मिश्रा मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
खबरें और भी
कृतिका ने साल 2020 में उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की और टाइम टेबल बनाकर पढ़ा। कृतिका ने पहले प्रयास में फेल होने के बाद रणनीति में बदलाव करते हुए साल 2021 में उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और साल 2022 में सफलता का लक्ष्य हासिल कर लिया।
उन्होंने हिंदी मीडियम में पढ़ते हुए साल 2022 में दोबारा से प्रयास किया और मेंस तक पहुंची। मेंस में अधिक मेहनत करने के बाद वह इंटरव्यू तक पहुंची। वहीं, जब साल 2022 का परिणाम जारी हुआ, तो उन्होंने इस परीक्षा को 66वीं रैंक के साथ टॉप कर लिया था।