विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Bihar: आज सात जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान, जानें पटना सहित बाकी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

By prabhat ranjanEdited By: Mukul Kumar
Updated: Wed, 11 Oct 2023 07:43 AM (IST)

आज सुपौल अररिया किशनगंज मधेपुरा सहरसा पूर्णिया कटिहार जिलों को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं पटना समेत शेष जिलों में सुबह के समय हल ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पटना में न्यूनतम 26 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
  2. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश से मानसून की विदाई की स्थितियां बन रही हैं। अगले दो से तीन दिन के दौरान बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं, पछुआ के प्रवाह से मौसम में बदलाव की आहट मिलने लगी है।

मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर मध्य तक सुबह और शाम आंशिक सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

बीते दिनों शुष्क बना रहा मौसम

इसके अलावा, पटना समेत शेष भागों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दोपहर बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, सहरसा, मधुबनी, शिवहर में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि, शेष भाग शुष्क बना रहा।

किशनगंज (बहादुरगंज) में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, सुपौल के बीरपुर में 30.0 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 12.8 मिमी, पूर्णिया में 7.4 मिमी, शिवहर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

उत्तर बिहार में मौसम का हाल

वहीं, उत्तर बिहार में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा अगले 15 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बिहार से अब लौट रहा मॉनसून, 15 अक्टूबर के बाद मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें- बिहार में थम गया बारिश का सिलसिला, अब गर्म रहेगा मौसम; मौसम विज्ञानी ने किसानों को दी ये सलाह