Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Bihar: पटना सहित 18 जिलों में होगी छिटपुट वर्षा, इन इलाकों में पड़ेगी उमस भरी गर्मी

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:49 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना सहित 18 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा शेष भाग का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को भागलपुर में 27.4 मिमी ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. 27.4 मिमी भागलपुर में वर्षा दर्ज
    2. राजधानी समेत 28 जिलों के तापमान में आई वृद्धि
    3. दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना : मॉनसून का प्रभाव कमजोर होने से झमाझम वर्षा में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर, जमुई, नवादा, लखीसराय, पूर्णिया में हल्की वर्षा हुई, जबकि शेष भाग शुष्क बना रहा। भागलपुर के कोल गांव में 27.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वैशाली में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज

    वहीं, जमुई के चकिया में 26.8 मिमी, नवादा में 20.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 8.2 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 7.2 मिमी वर्षा हुई। वर्षा में कमी आने से पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- RPF के हाथ लगी बड़ी सफलता, 30 लाख रुपयों के साथ युवक को लिया हिरासत में, हरकत में आयकर विभाग 

    पटना के अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना व आसपास के क्षेत्रों में नमी व तापमान में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। गुरुवार को पटना समेत दक्षिणी भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    स्थान-तापमान

    पटना 34.8

    गया 37.2

    भागलपुर 35.0

    मुजफ्फरपुर 29.2

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- CM Nitish Kumar का फरमान, दिसंबर में हर हाल में पूरा हो निर्माणाधीन बापू टावर का कार्य