Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A में PM कौन? जदयू के लिए नीतीश कुमार सबसे योग्य, राष्ट्रपति पद से भी जोड़ा मुख्यमंत्री का नाम

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 12:06 PM (GMT+05:30)

    आईएनडीआई की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर में रवाना होंगे। इससे पहले मुंबई में इस बैठक को लेकर बयानबाजी ते ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A में PM कौन? जदयू के लिए नीतीश कुमार सबसे योग्य, राष्ट्रपति पद से भी जोड़ा मुख्यमंत्री का नाम
    I.N.D.I.A में PM कौन? जदयू के लिए नीतीश कुमार सबसे योग्य, राष्ट्रपति पद से भी जोड़ा मुख्यमंत्री का नाम

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। आईएनडीआईए की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। यह प्रश्न है- आईएनडीआईए में प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बहरहाल, इससे इतर बयानबाजी भी तेज है।

    हर दल ने इसे लेकर अपने-अपने दावे किए हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल होने के लिए आज रवाना होंगे। इधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी आज ही मुंबई पहुंचेंगे।

    आज दोपहर 2 बजे मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को मुंबई जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

    मुख्यमंत्री नीतीश के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा भी जाएंगे।

    नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता: जदयू

    इससे पहले जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग तो नहीं की, लेकिन यह कहकर उनकी दावेदारी को आगे कर दिया है कि वे इस पद के लिए सक्षम हैं।

    पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी एवं राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं।

    त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ही क्यों, नीतीश राष्ट्रपति पद के भी योग्य हैं। सिंह ने कहा कि अनुभव, क्षमता, विवेक और बुद्धि के मामले में नीतीश इस पद के लिए उपयुक्त राजनेता हैं।

    उन्हें गठबंधन की सरकार चलाने का भी लंबा अनुभव है। उनके अनुभवों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

    सोनिया-राहुल समेत कई नेता आज पहुंचेंगे

    बैठक के लिए फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। गुरुवार को ही उद्धव ठाकरे नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।

    तमिलनाडु के सीएम हुए रवाना

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम.के. स्टालिन मुंबई में विपक्षी गुट इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए चेन्नई से रवाना हो गए।