Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 1 जून से महंगा होगा बस का सफर, BSRTC ने 5 साल बाद बढ़ाया किराया; नई रेट लिस्ट जारी  

    Updated: Sun, 31 May 2026 03:28 AM (GMT+05:30)

    बिहार में 1 जून से बस यात्रा महंगी हो जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) और निजी बसों दोनों के किराए में वृद्धि की गई है, जिसके नए रेट जारी कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बस एक दिन बाद यानि एक जून से बस की यात्रा महंगी हो जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों से भी सफर अब जेब पर असर डालेगा। निजी बसों के मालिक तो इसका पूर्वाभ्यास भी शुरु कर दिया है। कुछ बस मालिकों ने किराया बढ़ा भी दिया है।

    इधर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2021 के बाद 2026 में किराए में वृद्धि की गई है। इंधन के साथ-साथ पार्टस पुजों की कीमतों में वृद्धि के चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी सरकारी बसों में एक जून से लागू हो जाएगी। रविवार को ही हर बस पड़ाव पर नये किराए की सूची भी लगा दी जाएगी।

    किराए में वृद्धि बसों में उपलब्ध सेवा के अनुसार किलोमीटर के आधार पर की गई है। दूरी के अनुसार इस बढ़ोतरी में कमी की गई है। यथा साधारण बस सेवा में पूर्व निर्धारित 1.50 रुपये की बजाय 50 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 1.73 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि तीन सौ किलोमीटर की दूरी के लिए 1.65 प्रति किलोमीटर है।

    इसी तरह वाल्वो, मर्सिडिज एवं उनके समतुल्य बस के लिए पूर्व में 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित था। अब 50 किलोमीटर की दूरी तक के लिए यह 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। तीन सौ किलोमीटर की दूरी के लिए यह वृद्धि 2.75 रुपये प्रति किलोमीटर है।

    खबरें और भी

    लंबी दूरी पर कम दर 

    इसी तरह डीलक्स वातानुकूलित बस सेवा के लिए पूर्व में दो रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित था। अब 50 किलोमीटर की दूरी के लिए यह किराया दो रुपये तीस पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है।

    तीन सौ या इससे अधिक किलोमीटर की दूरी के लिए अब यह किराया 2 रुपये 20 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा। डीलक्स बस के लिए पूर्व में एक रुपये 70 पैसे प्रति किलोमीटर किराया था। अब 50 किलोमीटर की दूरी तक के लिए यह किराया एक रुपये 96 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है।

    बस का प्रकार 50 किमी तक (₹ प्रति किमी) 300 किमी या अधिक (₹ प्रति किमी)
    साधारण बस 1.73 1.65
    वाल्वो / मर्सिडीज / समतुल्य 2.88 2.75
    डीलक्स वातानुकूलित (AC) 2.30 2.20
    डीलक्स (नॉन-AC) 1.96 1.87
    सिटी बस पहले 4 किमी = 1.84 ₹/किमी
    अगले प्रत्येक 2 किमी = 1.73 ₹/किमी

    तीन सौ या फिर इससे अधिक दूरी के लिए एक रुपये 87 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। सिटी बसों में प्रथम चार किलोमीटर के लिए एक रुपये 84 पैसे प्रति किलोमीटर एवं अगले प्रत्येक दो किलोमीटर के लिए एक रुपये 73 पैसे निर्धारित की गई है।

    इधर निजी बसों में भी किराया में उछाल आ गया है। पूर्णिया से कटिहार पहले नन एसी बस का किराया 50 रुपये था, जो अब 60 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह एसी बस का किराया 60 से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया है। निजी बसों के किराए पर अंतिम तस्वीर भी रविवार की शाम तक स्पष्ट हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- NH 80 पर शिवनारायणपुर रेलवे फाटक बंद, भारी वाहनों के लिए मुसीबत; अंडरपास बना जाम का कारण

    यह भी पढ़ें- Railway News: सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन अब 15 जुलाई तक चलेगी, दानापुर-बेंगलुरु का बदल गया रूट