Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में दिव्यांगों के साथ लापरवाही: बांटी गई बिना हवा वाली ट्राइसाइकिल, लोगों को भीषण गर्मी में धकेलना पड़ा

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:48 PM (IST)

    धमदाहा के बुनियाद केंद्र में दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल बांटी गईं, लेकिन अधिकांश में हवा नहीं थी। भीषण गर्मी में लाभुकों को ट्राईसाइकिल धकेल ...और पढ़ें

    ट्राइसाइकिल के साथ दिव्यांग लाभुक

    ट्राइसाइकिल के साथ दिव्यांग लाभुक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा स्थित बुनियाद केंद्र पर दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रशासनिक लापरवाही की गंभीर तस्वीर सामने आई है।

    विभागीय निर्देश के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 22 दिव्यांग लाभुकों को ट्राईसाइकिल तो वितरित किए गए, लेकिन अधिकांश ट्राइसाइकिलों के पहियों में हवा तक नहीं भरी गई थी।

    दिव्यांग लाभुकों को मिला बिना हवा वाले ट्राइसाइकिल

    भीषण गर्मी और उमस के बीच बिना हवा वाले ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग लाभुकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लाभुकों और उनके परिजनों को ट्राइसाइकिल को धकेलते हुए साइकिल दुकानों तक ले जाना पड़ा, जहां जाकर उन्होंने उसमें हवा भरवाई।

    लाभुकों ने आरोप लगाया कि पूरा कार्यक्रम केवल वितरण और फोटो सेशन तक सीमित रहा। जब उन्होंने ट्राइसाइकिल में हवा नहीं होने की शिकायत की, तो केंद्र के कर्मियों ने उन्हें खुद बाहर जाकर हवा भरवाने की बात कह दी।

    दिव्यांग महिला को दी गई जर्जर ट्राइसाइकिल

    चन्द्रही गांव से आई एक दिव्यांग महिला को पुरानी और जर्जर ट्राइसाइकिल थमा दी गई, जिसे परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों में नाराजगी है।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बांकावासियों को सौगात: बौंसी में 5.45 करोड़ से बना नया अस्पताल, ढाई लाख की आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

    यह भी पढ़ें- बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल का असर, समस्तीपुर को लक्ष्य का सिर्फ 45% ही हासिल

    खबरें और भी