Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी पर केस करने के लिए जन्मीं बांसुरी स्वराज'; दिल्ली में अमित शाह को घेर बोले पप्पू यादव- अब होगा उग्र आंदोलन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:46 PM (IST)

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद में राम मंदिर चंदा विवाद पर अमित शाह को घेरा और अनियमितताओं का आरोप लगाया। दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान उन पर जू ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पप्पू यादव ने राम मंदिर चंदा विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा।

    2. विपक्षी सांसदों ने संसद में अमित शाह के बयानों पर विरोध जताया।

    3. दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान पप्पू यादव पर जूता फेंका गया।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। संसद परिसर में राम मंदिर चंदा विवाद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है। बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर तीखे प्रहार किए।

    पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे में भारी अनियमितता हुई है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने से लगातार भाग रही है।

    मकर द्वार पर राहुल और खरगे संग गूंजी विरोध की आवाज

    संसद के मकर द्वार पर आयोजित इस विरोध मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत टीएमसी, राजद और अन्य विपक्षी दलों के दिग्गज नेता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे।

    विपक्षी नेताओं ने 20 जुलाई को सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा घोटाले की जेपीसी (JPC) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

    बांसुरी स्वराज पर तंज

    मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पर तंज कसते हुए कहा, "बांसुरी स्वराज ने तो लगता है राहुल गांधी पर केस करने के लिए ही जन्म लिया है।"

    उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि राम मंदिर देशवासियों की आस्था का केंद्र है, लेकिन चंदे के नाम पर हुए खेल का हिसाब देश मांग रहा है। यदि सरकार ने इस पूरे मामले पर पारदर्शी जांच नहीं कराई, तो विपक्ष संसद से लेकर सड़कों तक उग्र आंदोलन करेगा।

    दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान पप्पू यादव पर फेंका गया जूता

    उधर, राजधानी दिल्ली में सांसद पप्पू यादव के आधिकारिक आवास पर एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। प्रेस वार्ता के दौरान ही एक अज्ञात शख्स ने अचानक पप्पू यादव की तरफ जूता फेंक दिया।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों के बीच तीखी झड़प व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा