Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया एयपोर्ट ने रचा इतिहास, 5 महीने में पार किया 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा 

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 08:01 PM (IST)

    पूर्णिया हवाई अड्डे ने 31 जनवरी 2026 तक एक लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 15 सितंबर 2025 को परिचालन शुरू होने ...और पढ़ें

    पूर्णिया एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी। फाइल फोटो

    पूर्णिया एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया हवाई अड्डे ने अपने परिचालन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 31 जनवरी 2026 तक एक लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है, जो बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने में इसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

    पूर्णिया हवाई अड्डे से 15 सितंबर 2025 को नागरिक विमान परिचालन प्रारंभ हुआ था।  अल्प अवधि में ही हवाई अड्डे ने 12 दिसंबर को 2025 को पचास हजार से अधिक यात्रियों की सेवा का मील का पत्थर पार कर लिया।

    इस निरंतर वृद्धि क्रम में अब हवाई अड्डे ने एक लाख यात्रियों की सेवा का महत्वपूर्ण आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है, जो यात्रियों के बढ़ते विश्वास एवं क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे पर कार पार्किंग सेवाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनमें रात्रिकालीन पार्किंग की सुविधा भी शामिल है, जिससे चौबीसों घंटे सुरक्षित और सुगम पार्किंग सुनिश्चित हो सके।

    इसके अतिरिक्त, कार पार्किंग क्षेत्र के विस्तार का कार्य भी वर्तमान में प्रगति पर है, ताकि बढ़ती यात्री संख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

    साथ ही, एनएच-31 से पूर्णिया हवाई अड्डे तक चार लेन सड़क संपर्क परियोजना प्रक्रियाधीन है। जिससे हवाई अड्डे तक आवागमन और अधिक सुगम होगा।

    सभी सुविधाओं से लैस है हवाई अड्डा

    हाल ही में पूर्णिया हवाई अड्डे पर 03-04 चिकित्सा आपातकालीन मामलों की सूचना प्राप्त हुई, जिन्हें एमआई रूम के चिकित्सकों, एयरलाइंस, भारतीय वायु सेना (IAF) तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल के प्रभावी समन्वय से मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित एवं कुशलतापूर्वक संभाला गया।

    इससे यात्रियों की सुरक्षा एवं समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की गई। हवाई अड्डे पर लॉस्ट एंड फाउंड सेवा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से यात्रियों को स्वर्ण आभूषण, नकद राशि, लैपटॉप, स्मार्टफोन, वॉलेट आदि मूल्यवान वस्तुएं सुरक्षित रूप से वापस प्राप्त हुई हैं।

    खबरें और भी

    यह सुरक्षा कर्मियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा एयरलाइंस कर्मियों की ईमानदारी एवं पेशेवर कार्य संस्कृति को दर्शाता है।

    नए एप्रन के निर्माण में तेजी 

    अवसंरचना विकास के क्षेत्र में नए एएआई एप्रन का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही परिचालन हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

    टर्मिनल भवन के समीप स्थित इस नए एप्रन के कमीशनिंग से विमान टर्नअराउंड समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी तथा आगमन यात्रियों को चेक-इन बैगेज की शीघ्र डिलीवरी संभव हो सकेगी, जिससे यात्रियों का ग्राउंड टाइम कम होगा और समग्र सुविधा में सुधार होगा।

    इसके अतिरिक्त, यात्रियों की समावेशी सुविधा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन में दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए टैक्टाइल फ़्लोरिंग की व्यवस्था की गई है।

    जिसके माध्यम से उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने वाले विशेष पथ उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनकी सुरक्षित एवं सहज आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

    इसके अतिरिक्त, पूर्ण विकसित नए टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिशील है, जिससे भविष्य में यात्री हैंडलिंग क्षमता एवं सेवा स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन का महाअभियान, 11 करोड़ लोगों को बांटी जाएगी फ्री दवा

    यह भी पढ़ें- भारत पर्व महोत्सव में बिहार के सुपरफूड मखाना की झांकी ने बटोरी सुर्खियां, जमकर ली गई सेल्फियां