Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में रूट के हिसाब से चलेंगे रंग-बिरंगे ऑटो, ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग लागू

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:48 AM (IST)

    पूर्णिया में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीएम ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग लागू की है। इसके साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य करते ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. ऑटो-ई-रिक्शा के लिए रूट अनुसार कलर कोडिंग लागू।

    2. हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य किया गया।

    3. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिला मुख्यालय स्थित अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग रंग के ऑटो एवं ई-रिक्शा का परिचालन होगा। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

    उक्त बातें जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में कही। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को शहर अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में कहा गया कि ऑटो एवं ई रिक्शा का परिचालन कलर कोडिंग के साथ निर्धारित रूट में किया जाना है।

    बताया कि जिले में दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा भी सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा नियमों को कड़ाई से पालन करवाये जाने के लिए चिन्हित कलर कोडिंग वाहन का निर्धारित मार्ग में अनुपालन कराने, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं वाहन के सघन जांच के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    बैठक में जिला पदाधिकारी ने उप नगर आयुक्त को संबंधित पड़ाव व उद्गम स्थल पर पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था के साथ उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करते हुए पड़ाव स्थल पर सायनेज लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    वहीं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने निर्धारित स्थल एवं समय पर उपस्थित होकर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक से समन्वय स्थापित कर कलर कोडिंग वाले वाहनों का निर्धारित मार्ग पर ही परिचालन सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया गया।

    साथ ही कहा कि उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन को मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दण्ड अधिरोपित करते हुये दंड की राशि भी वाहन स्वामियों से प्राप्त किये जाने के लिए प्रेरित करेंगे।

    खबरें और भी

    प्रतिदिन जांच किये गये वाहनों का प्रतिवेदन ससमय जिला गोपनीयता में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियो पर विधिसम्मत अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

    वाहनों का पड़ाव स्थल एवं कलर कोडिंग

    लाइन का रंग मार्ग का विवरण
    हरा-ए जीरोमाईल - डगरुआ मार्ग
    हरा-बी रामबाग - कसबा - जलालगढ़ मार्ग
    नीला-ए गिरजा चौक - जगेली मार्ग
    नीला-बी केनगर - काझा मार्ग
    पीला-ए कटिहार मोड - मझेली - सपनी मार्ग
    पीला-बी रानीपतरा - रौतारा मार्ग
    उजला बस स्टैंड - हरदा - गेराबाडी मार्ग
    गुलाबी-ए जीरोमाईल - डगरुआ मार्ग
    गुलाबी-बी कसबा - जलालगढ़ मार्ग
    गुलाबी-सी बेलौरी चौक मार्ग
    लाल आंतरिक शहर - सभी मुख्य पड़ावों को आपस में जोड़ना (नगर निगम क्षेत्र मुख्यतः)

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे मिलेगी मेडिकल सुविधा

    यह भी पढ़ें- बिहार में अब घर बैठे बनाएं नया राशन कार्ड, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन शुरू