रोहतास में सड़क हादसा: शिवसागर में कंटेनर से टकराई पर्यटकों की बस, तमिलनाडु के 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल
सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर एक पर्यटक बस और कंटेनर की टक्कर में तमिलनाडु के 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें
-1784951299847_m.webp)
HighLights
सासाराम में पर्यटक बस-कंटेनर की भीषण टक्कर।
तमिलनाडु के 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल।
घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। फोरलेन हाईवे पर जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्भहऊ गेट के समीप वाराणसी से गया जा रही पर्यटकों की बस शनिवार की सुबह एक कंटेनर से टकरा गई।
बस और कंटेनर की हुई टक्कर से 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने वाले सभी पर्यटक तमिलनाडु राज्य के निवासी बताए जाते हैं।

घायल होने वालों में कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या, मनोरमा समेत कई अन्य पर्यटक शामिल है।
सभी घायलों को इलाज के लिए सर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एनएचआई टीम ने घायलों को सदर अस्पताल में लाया है।
टीम के नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना होने की सूचना पर तुरंत पहुंच कर पर्यटकों को बस से निकाल कर सर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सदर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- SKMCH में हाजिरी लगाकर डॉक्टर गायब: बायोमीट्रिक सिस्टम का निकाला तोड़, 11 बजे तक खाली मिल रहीं OPD की कुर्सियां
यह भी पढ़ें- बिहार बंद को लेकर सारण में हाई अलर्ट; छपरा जंक्शन से चौक-चौराहों तक पुलिस का कड़ा पहरा