मैट्रिक का रिजल्ट खराब आने पर सासाराम में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, घर की छत से कूद दे दी जान
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में लगातार दूसरी बार खराब प्रदर्शन से निराश होकर सासाराम के चंदवा गांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु कुमार उर्फ हरिओम ने अपने ...और पढ़ें

घर पर शोकाकुल परिजन। (जागरण)
HighLights
मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन के बाद 16 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या।
सासाराम के फजलगंज मोहल्ला में छात्र ने छत से कूदकर जान दी।
लगातार दूसरी बार फेल होने से विचलित था मृतक प्रियांशु।
संवाद सूत्र, शिवसागर। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का आज रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं, थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवा निवासी बिहार पुलिस सतेन्द्र पासवान के 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ हरिओम मैट्रिक परीक्षा फल में खराब प्रदर्शन आने के वजह से सासाराम के फजलगंज मोहल्ला में अपने मकान के छत से कूद कर जान दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिओम दो बार लगातार मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन आने से विचलित हो गया था। रविवार को जैसे ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आया और देखा कि इस बार भी मेरा खराब प्रदर्शन आया है।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
रिजल्ट देख उसने अपने घर के छत पर गया और वहीं से नीचे कूद गया। बताया जाता है कि सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरिओम के मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातमी माहौल छा गया। उसके मां व छोटे भाई - बहन को रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।
बताया जाता कि मृतक युवक के पिता बिहार पुलिस में है और वे विभागीय ट्रेनिंग हेतु दिल्ली गए हुए। पुत्र के मौत के खबर सुन पिता दिल्ली से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड की टॉपर पुष्पांजलि बनना चाहती हैं साइंटिस्ट, रोजाना 12 घंटे करती हैं पढ़ाई
यह भी पढ़ें- BSEB 10th Topper: मार्बल मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में हासिल की 8वीं रैंक