Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेहरी आन सोन में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 36 पर FIR; 30 लाख का जुर्माना

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:27 PM (IST)

    डेहरी आन सोन में विद्युत विभाग ने अवैध बिजली जलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 36 लोगों पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। डेहरी विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को अवैध बिजली जलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसमें 36 लोगों पर प्राथमिकी की गई है। इन पर लगभग 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

    विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि डेहरी के ज़क्खी बिगहा स्थित छोटी लाइन रेलवे कालोनी में अवैध एवं चोरी से बिजली जला रहे 22 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी की गई है।

    विद्युत विभाग की विशेष टीम ने डालमियानगर शाखा क्षेत्र के मथुरापुर में 14 उपभोक्ताओं पर चोरी से बिजली जलाने के आरोप में प्राथमिकी कराई है। बताया कि इन पर लगभग 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

    कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है। विभाग ने विशेष टीम का गठन किया था जिसमें दंडाधिकारी के अलावा 40 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

    छापेमारी अभियान में राजस्व अधिकारी सह मजिस्ट्रेट तौकीर अनवर, रोहित कुमार, सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार रवि, सहायक कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार, कनीय अभियंता डेहरी प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता डालमियानगर आजाद कुमार, कनीय अभियंता बीएमपी सुजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- शेखपुरा से दिल्ली के लिए वेटिंग टिकट का झंझट खत्म, चलेगी तीन नई ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का उलटफेर, कोई पहले पहुंची, कोई लेट-यात्रियों की बढ़ी धड़कन

    खबरें और भी