Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेखपुरा से दिल्ली के लिए वेटिंग टिकट का झंझट खत्म, चलेगी तीन नई ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 06:32 PM (IST)

    शेखपुरा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास ने बताया कि ये ट्रेनें यात्रियों को स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे ने शेखपुरा जंक्शन से आनंद विहार के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

    स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास ने बताया कि पहली विशेष ट्रेन संख्या 02397 हर रविवार को सुबह 11:30 बजे शेखपुरा से आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 12 जुलाई तक चलेगी, लेकिन 24 मई को इसका संचालन नहीं होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 02398 मंगलवार को आनंद विहार से शेखपुरा के लिए चलेगी।

    दूसरी ट्रेन संख्या 03697 सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 11:40 बजे शेखपुरा से गयाजी के रास्ते आनंद विहार के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 14 जुलाई तक संचालित रहेगी, किंतु 22 और 23 मई को रद रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03698 बुधवार, गुरुवार, रविवार और सोमवार को आनंद विहार से शेखपुरा आएगी।

    तीसरी विशेष ट्रेन संख्या 04069 शेखपुरा से रात 12:30 बजे बिहारशरीफ के रास्ते आनंद विहार के लिए बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04070 मंगलवार और शुक्रवार को रात 11:30 बजे शेखपुरा के लिए रवाना होगी। हालांकि, इस ट्रेन के बरबीघा स्टेशन पर नहीं रुकने से कुछ यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- IGNOU ने जून 2026 परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई, 26 अप्रैल तक बिना लेट फीस मौका

    यह भी पढ़ें- बेतिया के GMCH में 21 माह से नहीं लगी MRI मशीन, एजेंसी ब्लैकलिस्टेड

    खबरें और भी