IGNOU ने जून 2026 परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई, 26 अप्रैल तक बिना लेट फीस मौका
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 26 अप्रैल तक बिना ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय के छात्र मूल्यांकन प्रभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। पूर्व निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद छात्रों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें।
वहीं, 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को 1100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) तथा आनलाइन प्रोग्राम दोनों के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- बेतिया के GMCH में 21 माह से नहीं लगी MRI मशीन, एजेंसी ब्लैकलिस्टेड
यह भी पढ़ें- नेपाल में ईंधन महंगा होने से भारतीय पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, बाइकों की लंबी कतारें