Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेहरी EO मर्डर केस में सियासत तेज; तेजस्वी के आरोपों को विधायक सोनू सिंह ने नकारा, ड्राइवर की पत्नी की CM से गुहार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:51 AM (IST)

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी विधायक सोनू सिंह पर एफआईआर की मांग की है। विधायक सोनू सिंह ने आरोपों को खारिज क ...और पढ़ें

    डेहरी के ईओ विमल कुमार और विधायक सोनू सिंह। फाइल फोटो

    डेहरी के ईओ विमल कुमार और विधायक सोनू सिंह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने डेहरी विधायक सोनू सिंह पर एफआईआर की मांग की।

    2. विधायक सोनू सिंह ने आरोपों को खारिज कर जांच को तैयार।

    3. आरोपित चालक की पत्नी ने सीएम से निष्पक्ष जांच की अपील की।

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्या मामले ने तूल पकड़ृ लिया है।

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह पर एफआईआर की मांग की है।

    तेजस्वी यादव के आरोपों को नकारा 

    आराेपों को विधायक सोनू सिंह ने सिरे से खारिज किया है। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

    पुलिस एसआइटी गठित कर जांच कर रही है। इस तरह के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पुलिस व कानून अपना कार्य कर रहा है। वे पहले भी कह चुके हैं कि वे जनता से जुड़े मुद्दे को सदन में उठाते रहे हैं व आगे भी उठाते रहेंगे।

    इसका कतई मतलब यह नहीं कि उनसे किसी अधिकारी या व्यक्ति से विरोध है। पीड़ित परिवार के साथ वे इस दुख की घड़ी में खड़ा हैं। इसमें किसी भी तरह का अनर्गल प्रलाप नहीं होना चाहिए।

    ईओ हत्याकांड के आरोपित चालक की पत्नी ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

    इधर हत्याकांड के आरोपित चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती देवी ने इस मामले की जांच करा न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पति शांत स्वभाव के हैं। 

    किसी से भी उनकी दुश्मनी या कोई विवाद नहीं रहा है। आरती ने कहा कि उनके पति ने किसी के दबाव में अपना बयान दिए हैं। उन्हें पुलिस, कानून व सरकार पर भरोसा है कि वे वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके पति को न्याय दिलाने की अपील की। कहा कि हमारे पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'ड्राइवर तो मुख्यमंत्री की भी हत्या कर सकता है...'; EO हत्याकांड में पुलिस के तर्क पर तेजस्वी का तंज