Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा का 85 वर्ष की आयु में निधन, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

    पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा का लंबी बीमारी के बाद 85 वर्ष की आयु में कोचस स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। ...और पढ़ें

    पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा। (फाइल फोटो)

    पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा का लंबी बीमारी के बाद निधन।

    2. 85 वर्ष की आयु में कोचस स्थित आवास पर ली अंतिम सांस।

    3. बिक्रमगंज और आरा लोकसभा क्षेत्रों से सांसद रहे थे।

    संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। बिक्रमगंज व आरा के सांसद रहे राम प्रसाद कुशवाहा का निधन लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात कोचस स्थित उनके आवास पर हो गई। वे 85 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए जुट गई है।

    रामप्रसाद कुशवाहा कोचस पंचायत के मुखिया के रूप में जनसेवा की शुरुआत की थी व 1989 और 1991 में जनता दल से बिक्रमगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से तथा 1999 में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में आरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे।

    वे कोचस में 1967 से वे दो बार मुखिया रहे। वे बिहार विधान परिषद के भी सदस्य रहे। पूर्व सांसद के पुत्र रविंद्र कुमार सिन्हा व भतीजा रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    शोक की लहर

    उन्होंने लगभग रात सात बजे अंतिम सांस अपने कोचस स्थित आवास पर ली। निधन की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर उठ गई। उनके आवास पर उन्हें चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई है।

    लोगों का कहना है कि रामप्रसाद कुशवाहा लोहियावादी व समाजवादी नेता थे। 1989 व 1991 में वे बिक्रमगंज लोकसभा से जीत दर्ज की थी।

    1999 में वे अपना कर्मक्षेत्र आरा को बनाया। वे सादगी व सरल व्यक्तित्व के कारण लोगों में अतिप्रिय रहे हैं। वे मध्य विद्यालय दिनारा के शिक्षक भी रहे हैं।

    सीएम ने जताया दुख

    सीएम ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पूर्व सांसद एवं विधान परिषद सदस्य रहे राम प्रसाद कुशवाहा जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बिक्रमगंज एवं आरा का प्रतिनिधित्व करते हुए शोषितों, दलितों एवं पिछड़ों की आवाज को सदैव मजबूती से उठाया। उनका सार्वजनिक जीवन समाज सेवा एवं जनसमर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

    ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

    यह भी पढ़ें- बिहार भाजपा में 'सम्राट' युग: पसीना बहाने वाले नेताओं की सत्ता में बढ़ी धमक, 9 चेहरों का बढ़ा कद