Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास से बक्सर और आरा जाने वाहनों को जाम से मिलेगी मुक्ति, सासाराम बाईपास जल्द होगा शुरू 

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:02 PM (IST)

    सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रोहतास शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी और बक्सर-आरा जाने वा ...और पढ़ें

    सासाराम बायपास। फोटो जागरण

    सासाराम बायपास। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा शुरू।

    2. बक्सर-आरा जाने वाले भारी वाहनों को शहर में नहीं आना होगा।

    3. 122.39 करोड़ की लागत से बना 9 किमी लंबा बाईपास।

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जाम से हर दिन जूझ रहे सासाराम शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और अगले कुछ ही दिनों के अंदर इस पर वाहनों का परिचालन शुरू होने की संभावना है।

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बाइपास निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं को 15 दिनों के अंदर शेष बचे कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।

    9 किलोमीटर लंबा बन रहा है एप्रोच रोड

    डीएम ने बताया कि रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) को लेकर जो भी तकनीकी बाधाएं थीं, वह दूर कर ली गई हैं। लगभग नौ किलोमीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

    इसके बाद बक्सर और आरा की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं बसें शहर के भीतर प्रवेश करने के बजाय सीधे बाईपास से गुजरेंगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल डेहरी की ओर जाने वाली छोटी बसें ही सासाराम शहर में प्रवेश करेंगी, इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

    जाम से निजात दिलाने के लिए बना है बाइपास रोड

    सासाराम शहर का मुख्य मार्ग पुरानी जीटी रोड को जाम से निजात दिलाने के लिए बेदा से मोकर सिंचाई नहर बांध पर कुल नौ किमी लंबा बाईपास का निर्माण किया गया है। इसे पथ निर्माण विभाग ने 122.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है। वर्षों से सासाराम मुख्य मार्ग (ओल्ड जीटी रोड) पर प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है।

    खबरें और भी

    शहर के इसी मुख्य मार्ग पर जिला मुख्यालय समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन, नगर निगम कार्यालय, सिविल कोर्ट, जीएसटी कार्यालय आदि अवस्थित हैं।

    जाम की समस्या से निजात के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा बाइपास फेज वन के निर्माण के लिए 122.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी।

    बेदा आरओबी में शेष बचा है काम

    बाईपास निर्माण के दौरान बेदा में रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाइओवर (आरओबी) बनाया गया है, जिसकी लंबाई 1360.00 मीटर है। मोकर से लेकर बेदा तक सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है।

    सिर्फ बेदा रेलवे आरओबी में कुछ कार्य शेष रह गया है। जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। संभावना है कि अगले दस दिनों के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बेदा-मोकर बाईपास रोड को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा एम्स के लिए बड़ी तैयारी, नदी की गाद से बदल जाएगी पूरे इलाके की सूरत