यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sasaram News: भूल जाइए पुराने सासाराम जंक्शन को, होने जा रहा बड़ा बदलाव; दिखेगा अलग तरह का नजारा
Sasaram News डीडीयू रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पहुंच यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेलवे के अधिकारि ...और पढ़ें

HighLights
- सीनियर डीसीएम ने सासाराम पहुंच स्टेशन के विकास का खाका खींचा
- सासाराम स्टेशन को चमकाने की कवायद तेज कर दी गई है।
- अमृत भारत दूसरे चरण के तहत सासाराम स्टेशन पर काम होगा
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Sasaram News: डीडीयू रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पहुंच यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेलवे के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान अमृत भारत दूसरे चरण के तहत होने वाले कार्यों के लिए योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया, ताकि उसके अनुरूप राशि आवंटन की दिशा में प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
सासाराम स्टेशन को चमकाया जाएगा
जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में निर्माणाधीन फुट ब्रिज चौड़ीकरण का विस्तार, रैंप निर्माण समेत अन्य कार्य किए जाने हैं। जिसे लेकर वरीय वाणिज्यिक प्रबंधक ने स्टेेशन का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
बताते चले कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम जंक्शन पर यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से 21.32 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई है। जिसमें से कई योजना पर कार्य प्रारंभ है। इस अवसर डेहरी अनुभाग के कनीय अभियंता रविकांत सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें