Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फल लेने निकला था युवक, रोहतास में ट्रेन की चपेट में आने से मौत; पांच महीने पहले हुई थी शादी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:35 AM (IST)

    सासाराम के धनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक नीतीश पटेल (28) मोहदीगंज का निवासी था और उसकी शादी इसी साल फर ...और पढ़ें

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. सासाराम में धनपुरवा क्रॉसिंग पर ट्रेन से युवक की मौत।

    2. मृतक नीतीश पटेल (28) की फरवरी में हुई थी शादी।

    3. फल खरीदने निकला था युवक, जीआरपी कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर सासाराम स्टेशन के समीप स्थित धनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    मृतक की पहचान सासाराम शहर के मोहदीगंज मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय नीतीश पटेल के रूप में हुई है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है।

    फल खरीदने निकला था नीतीश 

    स्‍वजन के अनुसार, रविवार की रात करीब आठ बजे नीतीश अपने घर से बाजार फल खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान धनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

    फरवरी में हुई थी शादी

    बताया जाता है कि नीतीश की शादी इसी वर्ष फरवरी महीने में हुई थी। शादी के महज कुछ महीने बाद हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सहित अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

    जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में ट्रक से बचने की कोशिश बनी जानलेवा; ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

    खबरें और भी