Railway News: पाटलिपुत्र से पूर्णिया के बीच जल्द चलेगी नाइट ट्रेन, सहरसा-लहेरियासराय के बीच बिछेगी नई रेल लाइन
पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने घोषणा की कि पाटलिपुत्र से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलेगी, जिसे पूर्णिया कोर्ट तक ...और पढ़ें
-1782569237434_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पाटलिपुत्र-सहरसा के बीच चलेगी नई रात्रिकालीन ट्रेन।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का उद्घाटन जल्द।
सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को।
संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को कहा कि पाटलिपुत्र से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलेगी। इस संबंध में पहले भी संसदीय समिति की बैठक में सांसद ने रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग की थी। रात्रिकालीन ट्रेन पाटलिपुत्र से सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक ट्रेन चलाने की योजना है।
सहरसा रेल परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सहरसा से जुड़े विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विशेष सैलून से सहरसा पहुंचे डीआरएम ने सहरसा स्टेशन समीप बंगाली बाजार रेलवे ढाला से गंगजला चौक तक बननेवाली नयी सड़क का निरीक्षण किया।
इसके अलावा रेल कोच रेस्टोरेंट एवं अमृत भारत स्टेशन योजना का निरीक्षण किया। यार्ड रिमाडलिंग कार्यों की समीक्षा संबंधित रेल अधिकारियोें के साथ करते हुए काम में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के दौरान कमियों को भी दूर करने का निर्देश दिया।
नई रेल परियोजना पर रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हाल में हुई संसदीय समिति की बैठक में सभी सांसदों ने अपनी क्षेत्र के रेट नेटवर्किंग से जुड़ी समस्या और नई योजनाओं को रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।
खबरें और भी
इसमें सबसे महत्वपूर्ण रेल परियोजना सहरसा- लहेरियासराय के बीच नई रेल लाइन परियोजना पर मंडल और जोनल स्तर पर सकारात्मक पक्ष के साथ रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास है। जिसे जल्द ही वित्त विभाग और नीति आयोग के पास भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही नई रेल लाइन को हरी झंडी मिल सकती है।
सहरसा- मानसी दोहरीकरण कार्य की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ यात्री सुविधाओं और नई परियोजनाओं को लेकर कार्यों की समीक्षा की। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, सीनियर डीईएन थ्री उत्कर्ष कुमार के अलावा स्टेशन अधीक्षक जीवन प्रकाश, डीसीआई संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के अलावा कई रेल अधिकारी मौजूद थे।
अमृत भारत स्टेशन का होगा उद्घाटन
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा, बनमनखी, सुपौल, सलोना स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना से भवन बनकर तैयार हैं। एक साथ सभी स्टेशन का उद्घाटन होगा। जल्द ही रेलवे बोर्ड से उद्घाटन के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।
सहरसा से पूर्णिया कोर्ट के बीच कई स्टेशनेां का निरीक्षण
सहरसा स्टेशन के निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने विशेष सैलून से पूर्णिया कोर्ट सहित बनमनखी, मुरलीगंज, मधेपुरा आदि स्टेशनेां का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।