सहरसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर ही मौत
सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में अतलखा-सोनवर्षा मुख्यमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बबलू शर्मा (25) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही ...और पढ़ें
-1775409283338_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, महुआ बाजार (सहरसा)। बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा- सोनवर्षा मुख्यमार्ग के अतलखा बिशु बाबा स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने एक मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बसनही थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत व्यक्ति की पहचान काशनगर थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत के पचहरी वार्ड संख्या 02 निवासी निवासी बैजनाथ शर्मा के पुत्र बबलू शर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई।
ट्रैक्टर चलाता था मृतक युवक
पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत युवक गढ़बाजार गांव स्थित चिमनी भट्टा पर ट्रैक्टर चलाता था. काम खत्म करके अपने घर पचहरी गांव लौट रहा था।
मृतक को छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: घर बैठे होगी गिनती, किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं; पहली बार जुटाए जाएंगे जातिगत आंकड़े
यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध नहीं चाहता, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने पटना में कहा- तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए