सहरसा में पुलिस की कार्रवाई, खादीपुर हाट मैदान से 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर दबोचे
सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने खादीपुर हाट मैदान से दो शराब तस्करों को 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सहरसा पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
खादीपुर हाट मैदान से 85 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त।
मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई।
संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा)। बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तर पंचायत स्थित खादीपुर हाट मैदान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब तस्कर अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पंचगछिया रेलवे स्टेशन के समीप मौजूद हैं और शराब की खेप को खपाने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि विवेक कुमार, पुअनि राजू कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरु की। इसी दौरान खादीपुर हाट मैदान से बैजनाथपुर निवासी नीतीश कुमार एवं हकपाड़ा निवासी मुन्ना कुमार को 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
इस सफलता को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
यह भी पढ़ें- गयाजी में मैरेज हाॅल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- प्रेमिका के इश्क में पति बना कातिल, पत्नी और 2 बच्चों को मार डाला; मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा