Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोसी से देवघर जाना हुआ आसान: सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का 31 अगस्त तक बढ़ा फेरा, चेक करें टाइम टेबल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि विस्तार।

    2. यात्रियों की भीड़ और सावन के लिए सुविधा।

    3. कोसी क्षेत्र से देवघर जाने वालों को लाभ।

    संवाद सूत्र, सहरसा। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार अब सरायगढ़ से देवघर तक चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब 31 अगस्त 26 तक कर दिया गया है।

    गाड़ी संख्या 05573/ 05574 सरायगढ़- देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल सुपौल- सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर- मानसी- खगड़िया-सबदलपुर- मुंगेर- सुलतानगंज- भागलपुर- बांका के रास्ते देवधर जाएगी। इसके साथ ही सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी संख्या 05573/ 05574 सरायगढ़- देवघर- सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।

    अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 16 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़- देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से सुबह 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए दिन के 11.20 बजे देवघर पहुंचती है।

    वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर- सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से दिन में 11.35 बजे खुलकर 02.20 बजे भागलपुर, 02.55 बजे सुलतानगंज, 04.25 बजे मुंगेर, शाम 05.25 बजे सबदलपुर, 05 .50 बजे खगड़िया, 06.16 बजे मानसी, 06.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 08.40 बजे सहरसा, 09.26 बजे सुपौल रूकते हुए रात के 10.15 बजे सरायगढ़ पहुंचती है।

    खबरें और भी

    सरायगढ़-देवघर वाया सहरसा होते हुए इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किए जाने से अब कोसी इलाका में सावन महीने में देवघर जानेवालों के लिए आरामदायक व सुविधाजनक ट्रेन साबित होगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें- भागलपुर रेल रूट पर चलेगी गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर कटिहार और किशनगंज तक होगा ठहराव