Samastipur News: जयमाल के मंच पर नशे में धुत्त दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार; बैरंग लौटी बरात
समस्तीपुर के चिंतामनपुर भटगामा में एक शादी उस समय रद्द हो गई जब जयमाल के मंच पर दूल्हा नशे में धुत्त होकर लड़खड़ाने लगा। दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शाद ...और पढ़ें

जयमाल के मंच पर नशे में धुत्त दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहोयगी, सरायरंजन। थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर भटगामा गांव में बुधवार की रात एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जयमाल के मंच पर पहुंचते ही दूल्हे की पोल खुल गई। नशे में पूरी तरह धुत्त दूल्हा बार-बार स्टेज पर लड़खड़ाने लगा।
यह नजारा देखते ही कन्या पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, चिंतामनपुर भटगामा निवासी लालबाबू सहनी की पुत्री की शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी रामदयाल सहनी के पुत्र सुजीत सहनी के साथ तय हुई थी।
दूल्हे की हरकतों ने सबको चौंकाया
बुधवार रात गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ बरात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। स्वागत और रस्मों के बाद जैसे ही दूल्हा जयमाल मंच पर पहुंचा, उसकी हरकतों ने सभी को चौंका दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा इतना नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और बार-बार मंच पर गिरने लगा। यह देखकर कन्या पक्ष के लोगों ने तुरंत शादी रोक दी। दुल्हन और उसके परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे नशेड़ी युवक के साथ बेटी की शादी नहीं करेंगे।
दूल्हे के पिता और भाई को बनाया बंधक
मामला यहीं नहीं रुका। आक्रोशित कन्या पक्ष ने दूल्हे के पिता रामदयाल सहनी और छोटे भाई ललित सहनी को बंधक बना लिया तथा शादी की तैयारियों और खर्च के एवज में आठ लाख रुपये लौटाने की मांग पर अड़ गए। उधर, नशे में धुत्त दूल्हे को शर्मिंदगी के बीच बरात के साथ वापस लौटना पड़ा।
घटना के बाद गांव में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल और पंचायत का दौर जारी रहा, लेकिन गुरुवार देर शाम तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि लड़की की शादी अब किसी अन्य युवक से कराई जा सकती है।
खबरें और भी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में 4 बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पंचायत में पति के सामने लिए 7 फेरे
यह भी पढ़ें- बिहार: प्रेमी की बेवफाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, शादी से मुकरने का आरोप; समझाने में जुटे लोग