दिल्ली-गुजरात रूट के यात्रियों को राहत: पटना-अहमदाबाद समेत 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, चेक करें शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे बिहार समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों को आवागमन ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई।
आनंद विहार, सहरसा, रक्सौल स्पेशल ट्रेनों को विस्तार मिला।
यात्रियों को यात्रा से पहले समय की पुष्टि करनी होगी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे बिहार समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल का परिचालन 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को जारी रहेगा।
वहीं 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी।
इसी प्रकार 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 3 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी।
इसके अलावा 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल और 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल का परिचालन 26 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को जारी रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए 24 जुलाई को 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा वापसी में 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल के परिचालन की भी घोषणा की है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।