Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी न करने पर धमकी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 11:09 AM (IST)

    समस्तीपुर में स्कूल जा रही एक छात्रा सोनम कुमारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि एक दिन पहले ही बेटी को शादी न करने प ...और पढ़ें

    छात्रा की गोली मारकर हत्या

    छात्रा की गोली मारकर हत्या

    HighLights

    1. समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा को मारी चार गोलियां।

    2. मृतका सोनम कुमारी को एक दिन पहले मिली थी धमकी।

    3. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

    मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड 14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनम स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मलंग स्थान के पास बीच सड़क पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

    मौके पर ही छात्रा की मौत 

    गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर स्कूल ड्रेस में छात्रा का शव पड़े रहने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और 

    स्वजन घटनास्थल पर जुट गए। हत्या से आक्रोशित लोगों में भारी गुस्सा है और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    एक दिन पहले दी थी शादी करने की धमकी

    घटना की सूचना पर वैनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े स्कूल जा रही छात्रा की हत्या ने जिले में कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    खबरें और भी

    सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पुत्री ने एक लड़के के बारे में कहा था कि जल्द ही मुझसे शादी कर लो नहीं तो गोली मार दूंगा।

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नकद भी ले गई