Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुधा दूध के खरीद रेट में इजाफा, अब फैट के हिसाब से पशुपालकों को मिलेंगे ज्यादा दाम; देखें नया रेट चार्ट

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:50 PM (IST)

    Sudha Milk Price Hike: सुधा ने बाजार में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा फायदा अब दूध उत्पादक किसानों को भी मिलेगा। ...और पढ़ें

    एआई के द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

    एआई के द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

    HighLights

    1. सुधा दूध की खरीद दरों में वृद्धि।

    2. किसानों को मिलेगा 1.75 से 3.93 रुपये अधिक।

    3. नई दरें 25 जून से प्रभावी, समस्तीपुर में लागू।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। सुधा ने बाजार में दूध के दाम में इजाफा किया है। अब, इसका फायदा किसानों को भी मिलेगा। बताया गया कि दूध के फैट अनुसार नए खरीद दर तय किए गए है। इसमें 1.75 से 3.93 रूपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

    बिहार स्टेट मिल्क को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने दूध उत्पादकों के लिए दूध खरीद मूल्य में संशोधन किया है। बताया गया कि सबसे कम फैट वाली दूध 3.0 जिसकी एसएनएफ 8.0 होगी का दाम अब पहले के मुकाबले 1.75 पैसा बढ़कर 34.75 रूपये होगी।

    जबकि, यह पहले 33 रूपये हुआ करता था। इसी तरह सबसे अच्छे गुणवत्ता यानी 10.0 फैट वाले सबसे अधिक एसएनएफ वाले दूध की कीमत पहले 77.70 रूपये हुआ करती थी। यह अब बढ़कर 81 रूपये होगी। इसमें 3.30 रूपये की बढ़ोतरी हुई है।

    जबकि, 10.0 फैट के न्यूनतम मूल्य 75.37 में 3.93 की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई नई कीमत भी 25 जून से ही लागू होगी।

    इसको लेकर मिथिला मिल्क यूनियन ने भी दुग्ध उत्पादकों को नए दर की जानकारी से अवगत कराने के लिए सभी सेंटरों पर नई दर तालिका लगाए जाने को निर्देशित किया है, ताकि उत्पादक को इसकी ससमय जानकारी मिल सके।

    डबल एक्सिस और सिंगल प्रणाली पर होगी खरीद

    दूध की खरीद डबल एक्सिस और सिंगल एक्सिस प्रणाली के आधार पर की जाएगी। 3.0 प्रतिशत से 5.9 प्रतिशत फैट वाले दूध के लिए फैट और एसएनएफ दोनों के आधार पर भुगतान होगा, जबकि 6 प्रतिशत या उससे अधिक फैट वाले दूध के लिए केवल फैट के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

    खबरें और भी

    हालांकि, यह व्यवस्था पूर्व से ही चली आ रही है। नई दरों के अनुसार 3.0 से 5.9 प्रतिशत फैट वाले दूध पर प्रति किलो फैट 417 रुपये और प्रति किलो एसएनएफ 278 रुपये निर्धारित किया गया है।

    वहीं, 6 प्रतिशत या उससे अधिक फैट वाले दूध के लिए प्रति किलो फैट की दर 818.23 रुपये तय की गई है। स्पष्ट किया है कि डबल एक्सिस प्रणाली में 8 प्रतिशत तक कम एसएनएफ पर कोई कटौती नहीं होगी।

    वहीं, सिंगल एक्सिस प्रणाली में 8.4 प्रतिशत तक एसएनएफ कम होने पर प्रत्येक 0.1 प्रतिशत गिरावट पर 0.5 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

    फैट के अनुसार पुराना व नया मूल्य तथा अंतर

    फैट पुराना कीमत नया कीमत अंतर
    3.0 33.00-34.32 34.75-36.03 1.75-1.82
    4.0 36.96-38.28 38.92-40.31 1.96-2.03
    5.0 40.92-48.24 43.09-44.48 2.17-2.24
    6.0 45.22-46.62 47.62-48.65 2.4-2.03
    7.0 52.76-54.39 55.56-56.99 2.8-2.6
    8.0 60.30-62.16 63.49-65.46 3.19-3.30
    9.0 67.83-69.93 71.43-73.90 3.6-2.97
    10.0 75.37-77.70 79.3-81.0 3.93-3.30

    यह भी पढ़ें- Sudha Milk Price: बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, सोमवार से हर लीटर पर देने होंगे अधिक रुपये

    किसानों की खरीदारी दर में वृद्धि की गई है। 25 जून से यह प्रभावी होगा। सभी कलेक्शन सेंटर पर नया रेट लिस्ट लगाया गया है, ताकि किसानों को इसकी जानकारी हो सके। 1.75 रूपये से करीब 4 रूपये तक की वृद्धि हुई है।

    -

    भगवत दयाल, सहायक प्रबंधक, मिथिला मिल्क यूनियन