Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छपरा होकर चलने वाली कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद, सफर से पहले जरूर चेक करें नया मार्ग और टाइमिंग

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:17 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण छपरा से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों को रद किया गया है, ...और पढ़ें

    छपरा से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट

    छपरा से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट

    HighLights

    1. गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य जारी।

    2. छपरा से चलने वाली और गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित।

    3. कई ट्रेनें रद, कुछ का मार्ग परिवर्तित; यात्री जांच लें।

    जागरण संवाददाता, छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने जा रहा है। इस कारण छपरा जंक्शन से चलने वाली और छपरा होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच 30 मई से 8 जून तक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    छपरा से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट

    रेलवे के मुताबिक 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 और 28 मई तथा 1 और 4 जून को बदले मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सीवान-भटनी-गोरखपुर कैंट रूट से संचालित होगी।

    वहीं 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 5 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसके अलावा 05193 छपरा-पठानकोट विशेष ट्रेन का संचालन भी बदले हुए रूट से किया जाएगा।

    कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर

    छपरा होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इनमें 14011/14012 राधिकापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15705/15706 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस और 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं।

    इसके अलावा 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस और 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

    कई स्टेशनों पर नहीं होगा ट्रेनों का ठहराव

    मार्ग परिवर्तन के कारण कई ट्रेनों का ठहराव बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, सगौली और बापूधाम मोतिहारी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी रूप से नहीं रहेगा।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- गया से झारखंड तक दौड़ेगी नई ट्रेन, तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी; परैया बनेगा जंक्शन