पटना-थावे ट्रेन को मिले 2 नए स्टॉपेज, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत; चेक करें शेड्यूल
रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर पटना-थावे सवारी गाड़ी अब शामकौड़िया और राजापट्टी स्टेशनों पर रुकेगी। यह प्रायोगिक व्यवस्था 18 जुलाई से ...और पढ़ें

पटना-थावे ट्रेन को मिले 2 नए स्टॉपेज, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
HighLights
पटना-थावे ट्रेन का शामकौड़िया और राजापट्टी पर ठहराव।
18 जुलाई से प्रायोगिक आधार पर नई सुविधा शुरू।
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, छपरा। रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने पटना-थावे-पटना सवारी गाड़ी (Patna Thave Train) के शामकौड़िया और राजापट्टी स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
यह व्यवस्था 18 जुलाई से प्रायोगिक आधार पर लागू होगी। नई सुविधा का शुभारंभ महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
नई समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 55515 पटना-थावे सवारी गाड़ी शामकौड़िया स्टेशन पर शाम 4:46 बजे पहुंचेगी और 4:48 बजे रवाना होगी। वहीं, राजापट्टी स्टेशन पर 5:13 बजे आगमन तथा 5:15 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 55516 थावे-पटना सवारी गाड़ी राजापट्टी में रात 9:41 बजे तथा शामकौड़िया में 10:05 बजे पहुंचेगी।
रेलवे का मानना है कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- मऊ-कोलकाता के बीच चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन, सोनपुर-हाजीपुर समेत कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ