UP-बिहार के श्रद्धालुओं के लिए सौगात! 16 अप्रैल से चारधाम की यात्रा कराएगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच एक विशेष ग्रीष्मकालीन आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, छपरा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक योग नगरी ऋषिकेश से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी, जबकि वापसी में मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर शुक्रवार और सोमवार को चलेगी।
हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ट्रेन
04314 योग नगरी ऋषिकेश–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद हाजीपुर होते हुए यह ट्रेन 11:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे 18 डिब्बे
वहीं वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर–ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे खुलकर हाजीपुर होते हुए शाम 5:45 बजे छपरा पहुंचते हुए सीवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ शयनयान, सामान्य तथा एसएलआर कोच सहित कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को गर्मी के मौसम में सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें- टाटानगर में ट्रेनों का 'टाइम टेबल' फेल: जनशताब्दी 14 घंटे तो साउथ बिहार 5 घंटे लेट
यह भी पढ़ें- सहरसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर ही मौत