Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक ही परिवार से दो अधिकारी; भाई-बहन ने बढ़ाया जिले का मान, सारण के परिवार की बड़ी उपलब्धि

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:52 PM (IST)

    सारण के मांझी प्रखंड के बगोइयां गांव के राहुल कुमार सिंह और रोजी कुमारी ने अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। राहुल बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ...और पढ़ें

    राहुल कुमार स‍िंह और रोजी कुमारी। फाइल

    राहुल कुमार स‍िंह और रोजी कुमारी। फाइल

    HighLights

    1. राहुल कुमार सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा में पीओ बने।

    2. रोजी कुमारी आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट चयनित।

    3. सारण के भाई-बहन ने जिले का मान बढ़ाया।

    संवाद सहयोगी, दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड के बगोइयां गांव के एक ही परिवार के भाई-बहन ने अलग-अलग विभागों में अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है।

    उनकी इस दोहरी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। सुशील कुमार सिंह और वीणा सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर योगदान दिया है।

    वहीं उनकी बड़ी बहन रोजी कुमारी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित होकर परिवार का गौरव बढ़ाया है।

    एक साथ मिली इस सफलता से परिजनों में उत्साह का माहौल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।

    बीआरओ में पोस्‍टेड हैं पिता 

    परिवार के सदस्य प्रभात कुमार मुरारी ने बताया कि दोनों के पिता सुशील कुमार सिंह दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (BRO) में स्टोर अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

    पूरा परिवार लंबे समय से शिक्षा को प्राथमिकता देता रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की शिक्षा परंपरा मजबूत रही है।

    कई सदस्य पहले से ही सरकारी सेवा में रह चुके हैं और वर्तमान में भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राहुल और रोजी की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा, मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- रोहतास के विवेक ने किया कमाल, ECIL में देशभर के 16 में से बिहार से अकेले सिलेक्शन