Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिया ‘साइट क्लीयरेंस'

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से 'साइट क्लीयरेंस' मिल गई है। सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने इसे क्षेत्र के ...और पढ़ें

    सोनपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्णाण में तेजी। फाइल फोटो

    सोनपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्णाण में तेजी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, छपरा। सारण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से ‘साइट क्लीयरेंस’ की स्वीकृति मिल गई है।

    इस स्वीकृति के साथ ही लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

    सांसद रुडी ने बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए साइट क्लीयरेंस मिलना एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता वाली ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स स्टीयरिंग कमेटी में गृह, रक्षा, आर्थिक मामलों और राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों के साथ नीति आयोग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी सदस्य होते हैं। कई स्तरों पर विचार-विमर्श और तकनीकी परीक्षण के बाद इस परियोजना को मंजूरी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि यह परियोजना उनकी लगभग 16 वर्षों पुरानी परिकल्पना का परिणाम है, जिस पर पिछले सात वर्षों से प्रशासनिक स्तर पर लगातार काम किया जा रहा था। साइट क्लीयरेंस मिलने के बाद अब परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इसके तहत जल्द ही आरएफपी जारी की जाएगी, कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। अनुमान है कि इस परियोजना में करीब 10 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश हो सकता है।

    सोनपुर की जगह बेहद उपयुक्त

    रुडी ने कहा कि सोनपुर की भौगोलिक स्थिति इस परियोजना के लिए बेहद उपयुक्त है। पटना के निकट होने के साथ-साथ यह उत्तर बिहार के बड़े हिस्से को जोड़ने में सक्षम होगा। इससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि भविष्य में यह हवाई अड्डा उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में विकसित हो सकता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया के हवाई मार्ग में यह हवाई अड्डा एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की क्षमता रखता है, जिससे आने वाले समय में यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक बेहतर हवाई संपर्क संभव हो सकेगा।

    इससे सारण, पटना और तिरहुत प्रमंडल के साथ-साथ आसपास के जिलों की आर्थिक और औद्योगिक संभावनाओं को भी नया बल मिलेगा।

    सांसद ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सोच कि “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में चले” अब धीरे-धीरे साकार होती दिख रही है और सोनपुर में प्रस्तावित यह हवाई अड्डा उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें- पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का 68.41 करोड़ से कायाकल्प, किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- Bihar News: बेतिया में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में जुटी पुलिस

    खबरें और भी