Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर गिरे, छप्पर उड़े, बिजली गुल; शिवहर में आंधी और बारिश ने जमकर मचाई तबाही, बागमती का जलस्तर बढ़ा

    Updated: Tue, 05 May 2026 07:55 AM (IST)

    शिवहर जिले में सोमवार शाम आई आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे चार घंटे की बारिश के बाद बागमती का जलस्तर बढ़ गया और व्यापक जलजमाव हो गया। ...और पढ़ें

    सड़क में गिरा पेड़। फोटो जागरण

    सड़क में गिरा पेड़। फोटो जागरण

    HighLights

    1. शिवहर में आंधी-पानी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित।

    2. बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, बिजली आपूर्ति ठप।

    3. फसलों, घरों और पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा।

    संवाद सहयोगी, शिवहर/पिपराही/पुरनहिया/डुमरी कटसरी/तरियानी। शिवहर जिले में सोमवार की शाम आई आंधी-पानी से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन प्रभावित हो गया। चार घंटे तक हुई बारिश से से इलाका पानी-पानी हो गया। बारिश की वजह से बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है और स्थिर पड़ी धाराओं में प्रवाह आ गया है।

    वहीं, 50 से अधिक स्थानों पर घर के छप्पर उड़ गए हैं। दर्जनों घर ध्वस्त हो गए हैं। दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं बिजली के पोल और तार टूट कर गिर गए हैं। इसके चलते पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है, लेकिन देर रात तक बारिश जारी रहने से परेशानी हो रही है।

    75500670

    बारिश के चलते शहर से गांव तक जलजमाव उत्पन्न हो गया है। सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। ऐसे में आवागमन में परेशानी हो रही है। आम-लीची, गन्ना, मक्का और मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है। पिछले छह दिनों में इलाके में दूसरी बार आई आंधी-पानी से जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

    बिजली पोल टूटा

    शहर में आंधी-पानी का जबरदस्त प्रभाव दिखा है। शहर के वार्ड 18 मिश्रा टोली स्थित सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा के आवासीय परिसर में में तेज हवा की वजह से पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। इसके चलते पोल टूट गए और तार धरासाई होकर गिर पड़े।

    खबरें और भी

    इसके चलते इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। शहर के थाना रोड में जलजमाव उत्पन्न हो गया है। सड़क पर पानी बह रहा है। वहीं पुराना पेड़ गिर गया है। शहर व आसपास के इलाकों में पेड़ गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    75505388

    तरियानी प्रखंड के कुंडल गांव में शैलेश स्थान और दुर्गा पूजन स्थल का टीन का छप्पर उड़ गया। जबकि दर्जनों स्थानों पर घरों के छप्पर उड़ गए। दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है।

    पोल व तार के टूट कर गिरने से इलाके की विद्यृत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके साथ ही तरियानी छपरा, बेलहिया, परवारा, विशंभरपुर, शरीफनगर व तरियानी सहित पूरे प्रखंड में आंधी-पानी ने जबरदस्त तबाही मचाई है।

    बारिश का अलर्ट

    पुरनहिया प्रखंड में भी आंधी पानी की वजह से काफी तबाही हुई है। घर, फसल और बिजली के पोल को नुकसान पहुंचा है। बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। देर रात तक बारिश का दौर जारी है।

    डुमरी कटसरी में भी आंधी-पानी ने तबाही मचाकर रख दी है। इलाके की बिजली गुल हो गई है। पिपराही के इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गई है। देकुली धाम से बेलवाघाट तक निर्माणाधीन तटबंध पर कीचड़ उत्पन्न हो गया है। बेलवा-देवापुर स्टेट हाइवे भी कीचड़ में तब्दील हो गया है।

    75505361

    मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर कृषि विभाग और आपा प्रबंधन विभाग ने किसानों व आमजनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को घरों में रहने, सतर्क रहने, पेड़ व बिजली के पोल के पास नहीं जाने के निर्देश दिए है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: किसानों के लिए अगले 4 दिन भारी, बिहार में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट