यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवर-भौजाई कर रहे थे शराब की तस्करी, अचानक पहुंच गई पुलिस; उसके बाद जो हुआ...
शिवहर (Sheohar News) के पिपराही थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से एक महिला शराब तस्कर को गिरफ् ...और पढ़ें

HighLights
- उत्पाद विभाग की टीम ने पिपराही थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में की छापेमारी
- पुलिस ने 285 बोतल शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, देवर फरार
सोनबरसा: 165 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ स्कूटी सवार दो गिरफ्तार
कन्हौली पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्कूटी पर सवार दो लोगों को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान रीगा रोड नया टोला, वार्ड नंबर 2 निवासी राहुल पाल, पिता रामचंद्र पाल तथा रीगा थाना क्षेत्र के रीगा रोड चंडीहा वार्ड नंबर 2 निवासी नीरज कुमार पिता बिकाऊ दास के रूप में की गई है।
खबरें और भी
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सेंटु कुमार व जवान प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुरहाडीह मदरसा के पास मौजूद थे, उसी समय भीड़ की आड़ में स्कूटी सवार जल्दबाजी में निकलना चाह रहा था। शक होने पर थानाध्यक्ष ने रोककर तलाशी ली, जहां धंधेबाज के पास से 165 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसएसबी ने बॉर्डर पर शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा
भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनबरसा बाजार चेक पोस्ट के एसएसबी 51वीं वाहिनी ए के जवानों ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को नेपाली सौंफी और अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। पकड़े गए धंधेबाज की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा वार्ड 17 निवासी बहादुर पासवान के करीब 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार पासवान के रूप में की गई है।
एसएसबी ने उक्त धंधेबाज के पास से तीन सौ एमएल का 32 बोतल नेपाली सौंफी शराब और 375 एमएल का चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही उसकी टीवीएस बाइक नम्बर बी आर 30 एस 7820 को भी जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है। मद्य निषेध के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने शराब,बाइक को कब्जे में लेते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।