Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'JDU के खाते में जाएगी ये 'हॉट' सीट...', अटकलों से चढ़ा सियासी पारा, BJP के खफा कार्यकर्ताओं का पटना कूच

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 01:15 PM (IST)

    Bihar Political News लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है। एनडीए में सीट शेयरिंग पर बात भी लगभग फाइनल हो गई है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि बिहार की एक ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    HighLights

    1. शिवहर लोकसभा सीट जदयू के कोटे में जाने की आशंका को लेकर आक्रोश
    2. शिवहर जिला भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता पटना रवाना

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अभी सीटों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन पल-पल सियासत का मिजाज बदल रहा है। चर्चा है कि शिवहर की सीट (Sheohar Lok Sabha Seat) जदयू के कोटे में चली गई है। इस खबर के बाद शिवहर भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है।

    बुधवार की सुबह जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता राजधानी पटना के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि अभी सीट तय नहीं है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। शीर्ष नेतृत्व का जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। अगर यह सीट जदयू (JDU) को जाती है तो यह कार्यकर्ताओं का अपमान होगा।

    विधानसभा क्षेत्र में चार पर भाजपा का कब्जा

    कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए पटना जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिवहर लोकसभा सीट पर भाजपा की सांसद रमा देवी लगातार तीन चुनाव से जीत दर्ज कर रही है। शिवहर लोकसभा के अधीन आने वाले छह विधानसभा क्षेत्र में चार पर भाजपा का कब्जा है।

    इतना ही नहीं शिवहर भाजपा संगठन बिहार में सबसे मजबूत संगठन के रूप में जानी जाती है। बूथ, प्रखंड और जिला स्तर पर संगठन मजबूत स्थिति में है। इसके कार्यकर्ता 365 दिन मेहनत करते आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट जदयू कोटे में जाने के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया था।

    खबरें और भी

    तब भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश के कारण ही जदयू प्रत्याशी मो. सरफुद्दीन को हार का सामना पड़ा था। वहीं महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी चेतन आनंद ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी इस बार भी तस्वीर वैसे ही दिख रही है।

    उधर, एक बड़े नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि मगंलवार की रात हुई बैठक में यह तय हो गया है कि शिवहर लोकसभा सीट जदयू को दिया गया है। प्रत्याशी भी तय हो गया है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में किसने बढ़ाया जमीन माफियाओं का मन? CPI-ML का हल्लाबोल, अब सरकार से कर दी बड़ी मांग

    Bihar New Traffic Rule: आ गया परिवाहन विभाग का नया नियम, ड्राइविंग लाइसेंस और ऑनर बुक को लेकर दिया बड़ा अपडेट