Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने 2 नाबालिगों को कराया मुक्त; संचालक गिरफ्तार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:08 AM (IST)

    शिवहर पुलिस ने तरियानी के सुमहूती बाजार स्थित आर्यन म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पर छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करी से मुक्त कराया। पुलिस ने संच ...और पढ़ें

    संचालक गिरफ्तार

    संचालक गिरफ्तार

    HighLights

    1. शिवहर पुलिस ने आर्केस्ट्रा से दो नाबालिगों को मुक्त कराया।

    2. मानव तस्करी के आरोप में संचालक व सहयोगी गिरफ्तार।

    3. 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत हुई यह कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, शिवहर / तरियानी। एसपी शैलेंद्र सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती बाजार स्थित आर्यन म्यूजिकल नामक आर्केस्ट्रा केंद्र पर छापेमारी करते हुए जहां दो किशोरियों को मुक्त कराने में सफलता पाई है। 

    पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के मदुआहां निवासी मनीष कुमार तथा उसकी सहयोगी पश्चिम बंगाल की दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना क्षेत्र के चंदनसौर निवासी मो. कासिम की पुत्री रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून को गिरफ्तार किया गया। 

    पुलिस की टीम उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी प्रमाणों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मुक्त कराई गई किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया गया है।

    पुलिस का अभियान नया सवेरा 3.0 

    इसकी जानकारी मंगलवार की शाम समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी। एसपी ने बताया कि शिवहर पुलिस मानव व्यापार के खिलाफ अभियान नया सवेरा 3.0 चला रही है। 

    इसके तहत नाबालिग बालिकाओं से देह व्यापार कराए जाने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी ट्रैफिक सह मानव व्यापार निरोधी इकाई के नोडल पदाधिकारी भाई भरत कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। इस दल में तरियानी थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। 

    खबरें और भी

    दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया

    विशेष अनुसंधान दल द्वारा सुमहूती बाजार स्थित आर्यन म्यूजिक एंड आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया। वहीं महिला सहित संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि संचालक द्वारा जबरन नाबालिग बालिकाओं से कार्य कराया जा रहा है।

    एसपी ने बताया कि तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कहा, नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे अपराधों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई होती रहेगी। मौके पर डीएसपी ट्रैफिक सहित पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार आरोपित मौजूद रहे।

    आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से करा रहे थे देह व्यापार 

    उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से लंबे समय से काम कराया जा रहा था। लोगों के अनुसार आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार कराने का भी शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, पश्चिम बंगाल की महिला की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो रहे है।

    यह भी पढ़ें- शिवहर में स्कार्पियो ने ली 12 वर्षीय बच्चे की जान, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम