शिवहर में युवक को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
शिवहर के पहाड़पुर में बदमाशों ने एक युवक विशाल कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

घटना की जांच करती पुलिस टीम। (जागरण)
HighLights
पहाड़पुर में विशाल कुमार की हत्या
बदमाशों ने चाकू से हमला कर मारा
पुलिस, एफएसएल टीम जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास बेखौफ बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना के बाद एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीपीओ अनुशील कुमार, श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित पुलिस की टीम घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक पहुंचकर मामले की जांच की।
पुलिस की टीम देर रात तक मामले की जांच कर रही है। साथ ही बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। एसपी के निर्देश पर एफएसएल और डीयू की टीमें भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी शुभांक मिश्रा व पुलिस पदाधिकारी।
तत्काल घटना का कारण व बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। एसपी द्वारा बताया गया है कि मामले की जांच जारी है।
बताया गया है कि देर रात पहाड़पुर के पास कुछ बदमाशों ने विकास कुमार को घेर लिया। वहीं चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह घायल अवस्था में पड़ा था।
स्थानीय लोगों की सूचना पर गश्ती दल की टीम जख्मी विशाल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। घटना रात साढ़े दस बजे की बताई गई हैं।