चलती गाड़ी से कूदा आरोपी, दुकान में घुसी पुलिस की जीप; वैशाली में फिल्मी स्टाइल में कैदी फरार
बिदुपुर में शराब मामले में पकड़ा गया एक आरोपी चलती पुलिस गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। ...और पढ़ें
-1779990588989_m.webp)
दुकान का क्षतिग्रस्त करकट और बाइक पर सवार पुलिस कर्मी। (जागरण)
HighLights
शराब मामले का आरोपी चलती गाड़ी से भागा।
पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
संवाद सूत्र, बिदुपुर। बिदुपुर थाना की पुलिस को चकमा देकर शराब के मामले में पकड़ा गया एक आरोपित चलती गाड़ी से कूद कर भाग निकला। घटना बिदुपुर-कुतुबपुर मार्ग की बताई गई है।
आरोपित के कूदने के दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई, जिससे दुकान का टीन का एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस गाड़ी आरोपियों को लेकर जा रही है और इसी दौरान एक आरोपी गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो जाता है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी कैसे फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस चकसिकंदर इलाके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा था।
बताया गया कि थाने के एक एसआई आरोपियों में से एक की बाइक लेकर गश्ती गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान कुतुबपुर के पास गश्ती वाहन की खिड़की से एक आरोपित ने छलांग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस दूसरे आरोपी को थाने ले गई।
दुकान में घुसी गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना के दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी असंतुलित हालत में सड़क पर आ रही थी। कुतुबपुर के पास एक किराना दुकान के समीप खड़े लोगों ने हटकर जैसे ही रास्ता दिया, एक व्यक्ति गाड़ी से कूदकर भाग निकला।
इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी दुकान में घुस गई, जिससे दुकान के तीन एस्बेस्टस टूट गए। दुकानदार और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे बाल-बाल बच गए।
लोगों ने बताया कि गश्ती गाड़ी में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे, इसके बावजूद आरोपित भाग निकलने में सफल रहा। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें- कटहल उठाते ही चौंकी पुलिस, ओडिशा से झारखंड होते हुए बिहार लाया गया 500 KG गांजा जब्त
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में शौच विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन