Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रसोइयों से शौचालय साफ कराने का आरोप, प्रदर्शन कर सरकार को दी धमकी; कहा- कामकाज ठप कर दिया जाएगा

    By arbind kumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 03:35 PM (IST)

    Sheikhpura News स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों ने शेखपुरा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का शौचालय साफ कराने का आरोप लगाया। रसोइया ...और पढ़ें

    रसोइयों से शौचालय साफ कराने का आरोप, प्रदर्शन कर सरकार को दी धमकी
    रसोइयों से शौचालय साफ कराने का आरोप, प्रदर्शन कर सरकार को दी धमकी

    HighLights

    1. रसोइयों से शौचालय साफ कराने का आरोप, किया प्रदर्शन
    2. प्रदर्शन में स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों ने लिया भाग

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा: प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में काम करने वाले रसोइयों से विद्यालय का शौचालय साफ कराने का आरोप लगाया गया है।

    यह आरोप शनिवार को जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन के दौरान रसोइया संघ (एक्टू) के नेता कमलेश प्रसाद से सार्वजनिक रूप से लगाया। यह प्रदर्शन रसोइयो को शोषण से बचाने और उनकी सुविधा को बढ़ाने के लिए किया गया था।

    रसोइयों ने बड़ी संख्या में लिया भाग

    प्रदर्शन में स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे पहले आंदोलित रसोइये शेखपुरा नगर भवन के पास एकत्र हुईं और वहां से रैली के रूप में एक किमी पैदल चलकर समाहरणालय पहुंचे।

    प्रदर्शन में एक्टू के नेताओं विकाय कुमार, कमलेश मानव, कमलेश प्रसाद, जगदीश चौहान सहित कई लोग शामिल हुए। समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन के दौरान नुक्कड़ सभा की गई, जिसमें एक्टू के नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि नौकरी बचाने का भय दिखाकर रसोइयों से विद्यालयों का शौचालय साफ कराया जा रहा है और बर्तन धुलवाए जा रहे हैं।

    रसोइयों का मानदेय

    कमलेश प्रसाद ने कहा कि एक तो सरकार मानदेय के नाम पर रसोइयों को काफी कम पारिश्रमिक देती है और और ऊपर से उन्हें शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। सरकार रसोइयों का मानदेय प्रति महीने 20 हजार रुपये कर सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दे।

    साथ ही रसोइया संघ (एक्टू) ने उन्हें बर्तन साफ करने और शौचालय साफ करने से अलग रखने की मांग की। कहा कि आगे इससे बड़ा आंदोलन करके कामकाज ठप किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट, इसी में छिपा है गार्ड की मौत का राज; स्वजन से लेकर ग्रामीणों तक के ये सवाल

    Photos: अचानक बदला मौसम, उत्तर बिहार में दोपहर में हुई शाम; झमाझम बारिश होने पर पेड़ तक गिरे

    खबरें और भी