Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 जुलाई से दौड़ेगी हावड़ा स्पेशल ट्रेन, शेखपुरा स्टेशन पर सप्ताह में तीन दिन होगा ठहराव

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

    हावड़ा से नटेसर के लिए 5 जुलाई से सावन मेला विशेष रेलगाड़ी चलेगी, जो शेखपुरा, क्यूल, बरबीघा के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन 29 सितंबर तक चलेगी और इसमें स्ली ...और पढ़ें

    हावड़ा के ल‍िए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    हावड़ा के ल‍िए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. हावड़ा-नटेसर सावन मेला विशेष ट्रेन 5 जुलाई से शुरू।

    2. शेखपुरा स्टेशन पर सप्ताह में तीन दिन ठहराव होगा।

    3. सिरारी, बरबीघा में ठहराव की मांग, यात्री संघ सक्रिय।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। हावड़ा के लिए 5 जुलाई से सावन मेला विशेष रेलगाड़ी चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से शेखपुरा-क्यूल-बरबीघा के रास्ते राजगीर से आगे नटेसर तक चलेगी।

    रेलवे बोर्ड ने इसका परिचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर तक चलाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह विशेष रेल क्यूल-झाझा-आसनसोल के रास्ते मेन लाइन से चलेगी।

    शेखपुरा के स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास ने बताया यह विशेष रेलगाड़ी शेखपुरा जंक्शन पर अप तथा डाउन में सप्ताह के तीन दिन सोमवार,बुधवार तथा शनिवार को मिलेगी।

    मेन लाइन होकर चलेगी, स्लीपर और एसी भी

    रविवार, मंगलवार तथा शुक्रवार की रात्रि यह रेल हावड़ा स्टेशन से 11.50 बजे खुलकर आसनसोल,जसीडीह, झाझा, क्यूल होते हुए सोमवार, बुधवार तथा शनिवार की सुबह 8.45 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। 

    उसी दिन राजगीर नटेसर से वापस होकर शेखपुरा में दोपहर बाद 4.03 बजे पहुंचकर में लाइन झाझा, जसीडीह होते हुए सुबह 4 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

    इस विशेष रेलगाड़ी में अनारक्षित दूसरी श्रेणी के साथ शयनयान कक्ष तथा थर्ड एसी के डिब्बे दिए गए हैं। इधर इस विशेष रेलगाड़ी का ठहराव जिला के दो स्टेशनों सिरारी तथा बरबीघा में नहीं दिया गया है।

    सिरारी और बरबीघा में ठहराव की मांग 

    इसको लेकर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने दानापुर रेल मंडल के साथ उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर सिरारी और बरबीघा में इसका ठहराव देने की मांग की है।

    स्टेशन प्रबंधक ने बताया शेखपुरा से दिल्ली चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन अभी भी हो रहा है। शेखपुरा से विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन से स्टेशन की आय में भी काफी वृद्धि हुई है।

    यात्री संघ ने दिल्ली तथा हावड़ा की विशेष ट्रेनों को नियमित करने की मांग की है। 

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को तोहफा: पटना-हावड़ा समेत 5 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, नवंबर तक मिलेगी कंफर्म टिकट!