Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों को तोहफा: पटना-हावड़ा समेत 5 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, नवंबर तक मिलेगी कंफर्म टिकट!

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:03 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे बिहार सहित विभिन्न राज्यों के यात्रियों को ...और पढ़ें

    रेलवे का यात्रियों को तोहफा, पांच स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

    रेलवे का यात्रियों को तोहफा, पांच स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे बिहार समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों को आने वाले महीनों में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

    रेलवे के अनुसार कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जुलाई के अंत तक, कुछ का सितंबर के अंत तक तथा एक जोड़ी ट्रेन का नवंबर तक जारी रहेगा।

    पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलेगी। रक्सौल से यह ट्रेन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार तथा लोकमान्य तिलक से 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।

    03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल का भी जुलाई के अंत तक विस्तार किया गया है। पटना से यह ट्रेन 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार चलेगी।

    वहीं, चर्लपल्ली से पटना के लिए 03254 प्रत्येक बुधवार तथा 03255 प्रत्येक शुक्रवार को 31 जुलाई तक परिचालित होगी।

    इसी प्रकार, 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल का परिचालन भी जुलाई के अंत तक बढ़ाया गया है। पटना से यह ट्रेन 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार तथा खोरधा रोड जंक्शन से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

    रेलवे ने 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल की अवधि सबसे अधिक बढ़ाते हुए इसे 27 सितंबर 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

    इसके अलावा, 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई से 28 नवंबर तक किया जाएगा। सोगरिया से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार तथा धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

    रेलवे ने कहा है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना और रक्सौल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनें जुलाई से नवंबर तक चलेंगी

    यह भी पढ़ें- जुलाई से नवंबर तक थम जाएंगे रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के पहिए, साउथ बिहार का रूट भी बदला